सावन में हाथों पर लगाएं ये शिव-पार्वती के खूबसूरत डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ: Sawan Mehndi Design
Sawan Mehndi Design

सावन में हाथों पर लगाएं ये शिव-पार्वती के खूबसूरत डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Sawan Mehndi Design : सावन के इस खास मौके पर शिव-पार्वती के मेहंदी डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं। यह आपके हाथों के लुक को काफी खूबसूरती देता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Sawan Mehndi Design : सावन के अवसर पर हर कोई अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी का डिजाइन लगाना पसंद करता है। खासतौर पर शादी-शुदा महिलाएं इस मौके पर हाथों में हरी चूड़ियों के साथ मेहंदी लगाना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी इस सावन पर मेहंदी डिजाइन लगाने जा रहे हैं, तो इस अवसर पर शिव-पार्वती के कुछ खूबसूरत से डिजाइन्स को अपने हाथों में जरूर पिराएं। जी हां, ये डिजाइन कई लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। आइए जानते हैं शिव-पार्वती के कुछ खूबसूरत से मेहंदी डिजाइन्स-

Also read: महिलाएं कैसे करें सही बैंक का चयन

Sawan Mehndi Design
Shiv Parvati Mehndi

यह मेहंदी का डिजाइन बहुत ही खूबसूरत है, जिसमें एक ही हाथ में कई तरह के डिजाइन को अंकित किया गया है। शिवलिंग के अंदर शिव और पार्वती की आकृति काफी खूबसबरत लग रही है। वहीं, कलाई पर स्वास्तिक बना हुआ है, जो काफी ज्यादा सा लग रहा है। अगर आप इस सावन में शिव की भक्ती में लीन होना चाहते हैं, तो इस मेहंदी के डिजाइन को जरूर अपने हाथों पर लगाएं।

Mehndi Design
Mehndi Design

शिव-पार्वती के इस आकृति को आपके दोनों हाथों पर ही पूरा किया जा सकता है। यानि आप एक हाथ पर शिव की आकृति और दूसरे हाथ पर पार्वती की आकृति को बनवा सकते हैं। यह काफी भरा-भरा मेहंदी का डिजाइन है, जिसे सावन के सोमवार व्रत के दौरान आप लगा सकते हैं। यह हरियाली तीज पर भी आप अपने हाथों पर ट्राई कर सकते हैं।

Shiv Shakti Mehndi Design
Shiv Shakti Mehndi Design

अगर आप एक ही हाथ में मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहते हैं, तो इस मेहंदी का डिजाइन चुन सकते हैं। यह शिवशक्ति का डिजाइन एक ही हाथ में लगाया जाता है। साथ इस डिजाइन में उंगलियों पर बना ओम और कमल का डिजाइन इसके लुक को पूरा करता है। इस सावन में आप इस खूबसूरत के डिजाइन को चुन सकते हैं।

Mehendi Design
Mehendi Design

निस्संदेह यह सावन मेहंदी डिज़ाइन एक शोस्टॉपर है, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती को एक साथ एक फ्रेम में दिखाया गया है। यह डिजाइन आपकी शिवशक्ति को दिखाने का एक बेहतर तरीका हो सकता है। इसके साथ ही कलाई पर गहराई से किया डिजाइन काफी अच्छा लुक दे रहा है। 

मेहंदी डिजाइन कई तरह के हैं, जिसमें से आप इन शिव और पार्वती के डिजाइन को चुन सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेट पर कई तरह के डिजाइन है, जिसे आप इस सावन में लगाने के लिए चुन सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...