प्रोटीन डाइट से होने वाली कब्ज से बचें कुछ इस तरह
लेकिन जिस तरह हर चीज का फायदा है तो कहीं न कहीं इसके बहुत से नुकसान भी हैं। प्रोटीन अपनी डाइट में जितना चाहें शामिल करें
Constipation from High Protein Diet: हाई प्रोटीन डाइट के बारे में आपने कभी ना कभी जरूर सुना होगा। इस तरह की ख़ास डाइट अक्सर जिम जाने वाले लोगों को खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप स्वस्थ तरह से अपना वजन कम करना चाहतें हैं तो प्रोटीन खाने में शामिल करने से आसानी से वजन घटाया जा सकता है। लेकिन जिस तरह हर चीज का फायदा है तो कहीं न कहीं इसके बहुत से नुकसान भी हैं। प्रोटीन अपनी डाइट में जितना चाहें शामिल करें, लेकिन एक बात का हमेशा ख्याल रखें। प्रोटीन के साथ साथ फाइबर की मात्रा का भी ध्यान रहे। दरअसल जब हम हाई प्रोटीन डाइट पर होते हैं तो हमारा सारा ध्यान फाइबर से दूर चला जाता है। जिसकी वजह से हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ाने लगता है।
आइये जानते हैं कैसे इस परेशानी से निपटें।
Also read : तेजी से अपना वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड
पानी ना करें नज़रअंदाज़

सुबह उठकर सबसे पहले हल्का सा गुनगुना पानी पिएं। नाश्ते से लेकर रात के खाने तक के बीच पानी भरपूर पिएं। पानी की कमी से हमारा बाउल मूवमेंट धीमा हो जाता है। पानी पीने से हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त गन्दगी बाहर निकलती है, जिसकी वजह से बॉडी प्राकर्तिक रूप से डिटॉक्स होने लगती है। अचानक से हमारी डाइट में बदलाव आने पर पाचन तंत्र पर असर होता है।
कुछ ख़ास

हाई प्रोटीन डाइट लेते वक़्त ख्याल रखें इसके साथ साथ आपके पेट में फाइबर, पानी आदि सब प्रचुर मात्रा में जा रहा हो। अक्सर हाई प्रोटीन डाइट या तो बॉडी बिल्डिंग करने वालो को लेने की सलाह दी जाती है या फिर जिम जाने वालों को। अब ऐसे में हमारा सारा ध्यान वेट लॉस और बॉडी को फिट बनाने पर होता है। सिर्फ बताई गयी चीजों को ही खाते हैं और बाकी बातों का ख़ास ख्याल नहीं रख पाते हैं। हाई प्रोटीन डाइट के साथ ऐसे आहार का भी सेवन करें जिनमें मिनरल्स विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में हो।
थोड़ा है थोड़े की जरुरत है

अपने आहार में किसी भी तरह का बदलाव अचानक से ना करें। जिस तरह के आहार को खाने की सलाह दी गयी है। धीरे धीरे उसकी मात्रा बढ़ाएं। इस प्रकार आपके शरीर को धीरे धीरे इसकी आदत हो जायेगी। ऐसे में आपका पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करेगा और बोवेल मूवमेंट भी सही रहेगा। हाई प्रोटीन डाइट के साथ पानी और फाइबर का विशेष ख्याल रखें।
योग और एक्सरसाइज से रहें स्वस्थ

योग हमारे शरीर के हर अंग के लिए अच्छा माना जाता है। मानसिक और शारीरिक हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने के लिए योग और एक्सरसाइज का सहारा लिया जाता है। ठीक इसी तरह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए भी बहुत से योगासन बताये जाते हैं। घर बैठे बैठे ही आसानी से इनका पालन करें और हाई प्रोटीन डाइट लेने पर भी कब्ज से छुटकारा पाएं।
अपनाएं ये तरीका

वैसे ये बात काफी हद तक ठीक है, अगर कोई भी व्यक्ति बॉडी बिल्डिंग करना चाहता है तो इसमें उसकी सबसे ज्यादा मदद करती है उसकी डाइट। अब डाइट से यहाँ मतलब हाई प्रोटीन डाइट से है। अब इस स्तिथि में क्या किया जाए। इसके लिओए कुछ आसान से उपाय हैं। हाई प्रोटीन डाइट में आप ज्यादातर पशुओं से मिलने वाले प्रोटीन की डाइट लेते हैं । अब आपको एक बहुत आसान सा काम करना है। पक्षों से मिलने वाली प्रोटीन डाइट की जगह आप पेड़ पौंधों से मिलने वाले प्रोटीन वाली डाइट अपनाएं। राजमा, छोले, सब प्रकार की दालें और साथ में फल सब्जियों से मिलने वाले फाइबर को भी भरपूर मात्रा में लें ।
