Overview:
मेडिटेरेनियन डाइट बहुत ही हेल्दी मानी जाती है। यह प्लांट बेस्ड डाइट है। इसमें फल और सब्जियां खाने पर ज्यादा फोकस किया जाता है। मेडिटेरेनियन डाइट में मुख्य रूप से फल, सब्जियां, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स शामिल होते हैं।
Mediterranean Diet Benefits: राजस्थान के दौसा में पिछले दिनों 16 वर्षीय एक किशोर की स्कूल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे पहले दिसंबर 2023 में भी जयपुर निवासी 14 वर्षीय एक बच्चे की कार्डियक अरेस्ट से मौत का मामला सामने आया था। कम उम्र के बच्चों को हार्ट अटैक आने की ये घटनाएं चौकाने के साथ ही चिंतित कर देने वाली हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम अपने बच्चों की सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान दें। विशेषज्ञों के अनुसार मेडिटेरेनियन डाइट इसमें मददगार हो सकती है। हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया कि जो बच्चे मेडिटेरेनियन डाइट लेते हैं, उनका दिल सेहतमंद रहता है।
जानिए क्या है मेडिटेरेनियन डाइट

मेडिटेरेनियन डाइट बहुत ही हेल्दी मानी जाती है। यह प्लांट बेस्ड डाइट है। इसमें फल और सब्जियां खाने पर ज्यादा फोकस किया जाता है। मेडिटेरेनियन डाइट में मुख्य रूप से फल, सब्जियां, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स शामिल होते हैं। इसमें फैट के रूप में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का सेवन किया जाता है। मिल्क प्रोडक्ट्स, अंडा, मीट, मिठाई, प्रोसेस्ड फूड आदि से परहेज किया जाता है। इसी के साथ शक्कर और नमक का सेवन भी कम किया जाता है। शोध कहते हैं कि लंबे समय तक इस डाइट को फॉलो करने से न केवल आपका हार्ट हेल्दी रहता है, बल्कि एजिंग का प्रोसेस भी धीमा हो जाता है।
सैकड़ों बच्चों पर किया गया शोध
जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित एक शोध का दावा है कि जो बच्चे लंबे समय तक मेडिटेरेनियन डाइट को फॉलो करते हैं उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। उन्हें ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के खतरे भी कम होते हैं। शोधकर्ताओं ने अपने 9 अध्ययनों में 577 बच्चों को शामिल किया। इन सभी की उम्र 3 साल से लेकर 18 साल तक थी। सभी पर 8 से 40 सप्ताह तक मेडिटेरेनियन डाइट का असर देखा गया। इन बच्चों में कई बच्चे ओवर वेट थे, कुछ प्री डायबिटिक थे तो कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। जिन बच्चों ने लंबे समय तक मेडिटेरेनियन डाइट ली उनका ब्लड प्रेशर कम पाया गया। साथ ही उनके एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल में भी कमी पाई गई। उनका एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ मिला। ये सभी इस बात का इशारा है कि मेडिटेरेनियन डाइट से हार्ट पर भी अच्छा असर पड़ता है।
लापरवाही के हैं कई नुकसान
शोधकर्ताओं का दावा है कि बचपन में जिन बच्चों को ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्याएं होती हैं, बड़े होने पर उन्हें दिल की बीमारियां होने का खतरा भी उतना ही ज्यादा होता है। ऐसे में कम उम्र में ही इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है। मेडिटेरेनियन डाइट इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। क्योंकि यह पोषण से भरपूर डाइट है। ओलिव आयल और नट्स से मोनोसैचुरेटेड फैट्स मिलते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं। वहीं फल, सब्जियां और साबुत अनाज से बच्चों को भरपूर फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन, मिनरल्स मिलते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड भी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। इस हेल्दी डाइट से बच्चों का वजन भी कम होता है, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
