Overview:
महिलाओं की सेहत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में 15 से 49 साल की 57 प्रतिशत तक की महिलाएं और युवतियां एनीमिया से पीड़ित हैं। ऐसे में वे कई रोगों का शिकार हो जाती हैं।
Moringa Powder Benefits: पूरे घर की जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाएं अक्सर अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाती हैं। यही कारण है कि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती हैं और वे कई बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। महिलाओं की सेहत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में 15 से 49 साल की 57 प्रतिशत तक की महिलाएं और युवतियां एनीमिया से पीड़ित हैं। ऐसे में वे कई रोगों का शिकार हो जाती हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि महिलाएं अपनी डाइट में ऐसा सुपर फूड शामिल करें जिससे उनको पूरा पोषण मिले। अगर आप भी कोई ऐसा नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर ढूंढ रही हैं जो आपको बीमारियों से बचने के साथ ही हार्मोन बैलेंस को बनाए रखे तो मोरिंगा पाउडर आपके लिए बेस्ट है। क्या है मोरिंगा पाउडर के फायदे, चलिए जानते हैं।
Also read : ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए अपनाएं ये नेचुरल रेमेडीज, नही होंगी निराश: Reduce Breast Size Naturally
मिलेगी भरपूर एनर्जी

मोरिंगा पाउडर आपकी इम्यूनिटी के साथ ही एनर्जी लेवल को भी बढ़ता है। आयरन और विटामिन से भरपूर यह पावरफुल पाउडर सुबह के समय लेना महिलाओं के लिए बहुत ही सेहतमंद रहता है। सुबह एक गिलास पानी के साथ एक टीस्पून मोरिंगा पाउडर लेने से दिनभर आप में एनर्जी बनी रहेगी।
सुधरता है हार्मोन बैलेंस
महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी में कई बार हार्मोनल बदलावों के दौर से गुजरती हैं। ऐसे में वे कई बार हार्मोनल इंबैलेंस के कारण बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। मोरिंगा पाउडर हार्मोन के इस बिगड़े हुए संतुलन को सुधारता है। नियमित रूप से मोरिंगा पाउडर लेने से आप तनाव से मुक्त रह सकती हैं। आपके हार्मोन बैलेंस रहते हैं, मूड स्विंग नहीं होते और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।
स्किन होती है हेल्दी
चमकती, बेदाग, झुर्रियों रहित स्किन हर एक महिला की ख्वाहिश होती है। मोरिंगा पाउडर आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकता है। मोरिंगा पाउडर में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाती है। इसी के साथ यह झुर्रियां और फाइन लाइंस से भी आपको राहत दिलाता है। नियमित रूप से सुबह के समय मोरिंगा पाउडर लेने से आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है। स्किन हेल्दी और यंग नजर आती है।
तेजी से घटेगा वजन
बढ़ता वजन कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण है। मोरिंगा पाउडर इस परेशानी को दूर कर सकता है। यह वेट मैनेजमेंट के लिए बेस्ट माना जाता है। इस पाउडर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है। इससे भूख कम लगती है। यह पाउडर खाने की क्रेविंग भी कम करता है।
पूरी होगी कैल्शियम की कमी
उम्र बढ़ने के साथ ही अक्सर महिलाओं के पैरों और जॉइंट में दर्द होने लगता है। इसका प्रमुख कारण है हड्डियों का कमजोर होना। हड्डियां आमतौर पर कैल्शियम की कमी के कारण कमजोर होती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप कैल्शियम रिच फूड खाएं। मोरिंगा पाउडर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। जिससे हड्डियां हेल्दी रहती हैं और बोन डेंसिटी भी कम होती है। इसके नियमित सेवन से गठिया और फ्रैक्चर का जोखिम भी कम होता है।
इम्यूनिटी सिस्टम में सुधार
मोरिंगा का पाउडर बहुत ही पावरफुल होता है। विटामिन सी से भरपूर यह पाउडर आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है, जिसके कारण आपका शरीर कई इंफेक्शन से आसानी से मुकाबला करने को तैयार होता है। नियमित रूप से मोरिंगा पाउडर लेने से आपको फ्लू, इंफेक्शन, कोल्ड जैसी कई बीमारियां कम होती हैं।
