प्रोटीन हमारी बॉडी के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारी बॉडी में एनर्जी को बनाए रखने के लिए जरूरी है। यह एंटीबॉडी की हेल्प करके इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। यह हमारी बॉडी के सेल्स को हेल्दी रखता है और नए सेल्स का निर्माण भी करता है। नॉन- वेजीटेरियन लोगों को प्रोटीन कई चीजों से मिल जाता है लेकिन वेजीटेरियन लोगों की डेली प्रोटीन की जरूरतें पूरी नहीं होती हैं। जबकि  वेजीटेरियन लोगों के लिए सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है, जो वे अमूमन नहीं करते हैं। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि अपना देश प्रोटीन कंजम्पशन के मामले में काफी नीचे है। ऐसे में जरूरी है कि हम वेजीटेरियन प्रोटीन समृद्ध फूड के बारे में जानें।

बादाम

बादाम को खाने के लिए यूं ही बचपन से नहीं कहा जाता था। बादाम हमारी बॉडी को न्यूट्रिशन देने के साथ ही प्रोटीन भी देते हैं। बादाम खाने से पेट भरा और संतुष्ट महसूस करता है, जो भूख को कंट्रोल करता है और हम कम कैलोरी का सेवन करते हैं। साथ ही बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन, रिबोफ्लैविन, जिंक आदि भी होता है। आप इसमें अपनी पसंद के मसाले डालकर इसे टेस्टी भी बना सकते हैं। रोजाना रात को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसके छिलके छीलकर खाना बहुत फायदेमंद है। खासकर बढ़ते बच्चों को जरूर पानी में भिगोये बादाम खाने के लिए कहना चाहिए।

पनीर

वेजीटेरियन लोगों की डाइट में पनीर को शामिल करना जरूरी है। यह वेट लॉस करने वालों के लिए भी बढ़िया है। यह आपको पूरे दिन एक्टिव रहने में भी मदद करता है। आप दाल की बजाय इसे खा सकते हैं। स्नैक्स की तरह भी इसे खाया जा सकता है। सबसे बढ़िया बात, इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है।

किनुआ

हाल के दिनों में किनुआ को बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली है। इसमें वे सारे नौ अमीनो एसिड हैं, जिसकी जरूरत हमारी बॉडी को रहती है। अमीनो एसिड मसल्स डेवलपमेंट और इम्यून एक्टिविटी के लिए जरूरी हैं। आप किनुआ को सिर्फ पन्द्रह मिनट में बना सकते हैं। इसे सलाद, बर्गर आदि में मिलाकर खाया जा सकता है।

ओट्स

आधे कप ओट्स में 6 ग्राम प्रोटीन और 4 ग्राम फाइबर होता है। इसमें मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और फोलेट भी होता है। यह एक हाई क्वालिटी प्रोटीन है, इसलिए इन्हें अपनी रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

चिया सीड्स

हाफ कप चिया सीड्स में 6 ग्राम प्रोटीन और 13 ग्राम फाइबर होता है। चिया सीड्स आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी- ऑक्सीडेंट भी होते हैं। ये पानी को जल्दी अवशोषित कर लेते हैं और जेली की तरह बन जाते हैं। इस तरह से ये स्मूदी और डेजर्ट बनाने के लिए बहुत सही हैं।

यह भी पढ़ें – 

सहजन खाएं स्वस्थ रहें 

खीरा खाएं रोजाना, रहें हेल्दी और फिट 

स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com