43 की उम्र में भी श्वेता तिवारी का हुस्न है जवां, जान लीजिए एक्ट्रेस का एंटी-एजिंग सीक्रेट: Shweta Tiwari Beauty Tips
shweta tiwari anti ageing secrets and beauty tips to look young

Overview: श्वेता तिवारी की जवां स्किन का सीक्रेट

Shweta Tiwari Beauty Tips: 43 साल की टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने साल 2001 में टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से फेम हासिल किया। आज उन्हें हर घर में लोग जानते हैं। एक्ट्रेस 43 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। एक्ट्रेस 43 की उम्र में भी 30 साल की नजर आती हैं। उनके चेहरे पर गजब का निखार है। साथ ही श्वेता काफी फिट भी हैं। इस उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से लेकर स्किन तक का पूरा ख्याल रखती हैं। उनको देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि वो दो बच्चों की मां है। श्वेता को खुद को काफी मेंटेन रखती हैं।

Shweta Tiwari Beauty Tips: 43 साल की टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने साल 2001 में टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से फेम हासिल किया। आज उन्हें हर घर में लोग जानते हैं। एक्ट्रेस 43 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। एक्ट्रेस 43 की उम्र में भी 30 साल की नजर आती हैं। उनके चेहरे पर गजब का निखार है। साथ ही श्वेता काफी फिट भी हैं। इस उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से लेकर स्किन तक का पूरा ख्याल रखती हैं। उनको देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि वो दो बच्चों की मां है। श्वेता को खुद को काफी मेंटेन रखती हैं।

अगर आप भी 40 की उम्र पार कर चुकी हैं और श्वेता जैसी यंग दिखना चाहती हैं, तो आपको भी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एंटी-एजिंग सीक्रेट टिप्स को फॉलो करना चाहिए। आइए जानें श्वेता तिवारी की जवां त्वचा का सीक्रेट जानें-

Also read: रोज कर लिए अगर ये 5 काम तो 60 की उम्र में भी त्‍वचा दिखेगी 30 की, आएगा गजब का निखार: Skin Care To Look Young

हेल्दी डाइट है जवानी का सीक्रेट

श्वेता की न्यूट्रीशनिस्ट कीनेता कदकिया पटेल के अनुसार, एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए कार्ब्स, प्रोटीन और फैट से भरपूर एक बैलेंस डाइट लेती हैं। जिससे उनका वजन कंट्रोल रहता है और स्किन भी हेल्दी रहती है। सही डाइट स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है। श्वेता डाइट में घी को भी जरूरी मानती हैं। उन्हें घी वाली रोटी खाना पसंद है। इसके अलावा एक्ट्रेस फाइबर से भरपूर चीजें खाना ज्यादा पसंद करती हैं।

खुद को रखती हैं हाइ़ड्रेट

स्किन को ग्लोइंग और यंग रखने के लिए पानी पीना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए एक्ट्रेस भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं। इसके साथ ही श्वेता पूरे दिन में अच्छी मात्रा में लिक्विड डाइट भी लेती हैं। इससे उनके चेहरे की चमक बनी रहती है। एक्ट्रेस खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी भी पीना पसंद करती हैं।

नेचुरल प्रोडक्ट्स ही यूज करती हैं

श्वेता तिवारी अपने कई इंटरव्यूज में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो अपने स्किन केयर में केवल नेचुरल प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करती हैं। शायद यही वजह है कि इस उम्र में भी श्वेता इतनी यंग नजर आती हैं। इसके लिए एक्ट्रेस हर्बल स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही चुनती हैं।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

एक खबर के मुताबिक श्वेता तिवारी झुर्रियों और फाइन लाइन्स से स्किन को बचाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाना पसंद करती हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद करते हैं।

मॉइश्चराइजर लगाती हैं

मॉइश्चराइजर स्किन केयर का सबसे अहम हिस्सा है, जो हर किसी को इस्तेमाल करना चाहिए। मॉइश्चराइजर स्किन को नमी देता है। इसके अलावा इससे उम्र से पहले होने वाली झुर्रियों से भी मुक्ति मिलती है। श्वेता अपने स्किन केयर में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करती हैं। इससे उनकी त्वचा इतनी खिली-खिली नजर आती है।

फिजिकल एक्टिविटी करती हैं

एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करती हैं, इसके साथ ही उन्हें डांस करना भी बहुत ही पसंद है। एक्ट्रेस अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी का भी पूरा ध्यान रखती हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...

Leave a comment