उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी की ख़ास बात
इस जगह पर आपको बर्फ से लदी ख़ूबसूरत पहाड़ियां, सुंदर घाटियां, ग्लेशियर और हरे-भरे जंगल देखने को मिलते हैं। गंगोत्री तीर्थयात्रा के लिए आने वाले सैलानी इस जगह पर रुकना पसंद करते हैं।
Uttarkashi Tourism: हमारे देश में घूमने टहलने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है। हिमालयी राज्य उत्तराखंड में स्थित उत्तरकाशी एक ऐसी ही सुंदर और अद्भुत जगह है। इस जगह पर आपको बर्फ से लदी ख़ूबसूरत पहाड़ियां, सुंदर घाटियां, ग्लेशियर और हरे-भरे जंगल देखने को मिलते हैं। गंगोत्री तीर्थयात्रा के लिए आने वाले सैलानी इस जगह पर रुकना पसंद करते हैं। यह जगह लोगों के बीच अपने धार्मिक स्थलों के लिए जानी जाती है। इस जगह पर आपको कई मंदिर और दर्शनीय स्थल देखने को मिल जाएँगे। इस जगह पर कई ख़ूबसूरत ट्रेक भी है जहां पर आप साहसिक पर्यटन का आनंद उठा सकते हैं। इस जगह पर यदि आप यात्रा के लिए आते हैं तो इन तमाम जगहों पर भी जाना चाहिए।
Also read: Dharam: जानें, हिंदू देवी-देवताओं के जन्म स्थान के बारे में
विश्वनाथ मंदिर

विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक बहुत ही भव्य मंदिर है। इस मंदिर को देश के सबसे प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। उत्तरकाशी में आने वाले सैलानी इस मंदिर में दर्शन के लिए आते ही आते हैं। इस जगह पर आकर अपनी धार्मिक आस्था को प्रकट करते हैं। यह मंदिर भागीरथी नदी के तट पर बसा है। जिसकी वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस जगह पर आपको ख़ूबसूरत मौसम और बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलते हैं। इस जगह पर एक बहुत ही सुंदर शिवलिंग है जो लाखों भक्तों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है।
मनेरी बांध

भागीरथी नदी के तट पर बना मनेरी बांध उत्तरकाशी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। यह उत्तरकाशी आने वाले सैलानियों के लिए सबसे ख़ूबसूरत गंतव्य के रूप में जाना जाता है। इस जगह पर आपको खूबसूरत मौसम के साथ साथ साथ अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। इस जगह पर आकर कुछ समय शांति के साथ बिता सकते हैं। यह बाँध ऊँचे पहाड़ों और हरे-भरे घास के मैदानों से घिरा हुआ है। इस जगह पर लोग सैर करने और पिकनिक के लिए आते हैं। यह जगह बहुत ही सुंदर और तनवमुक्त करने वाली है। मनेरी बांध भागीरथी के पानी को मनेरी भाली जलविद्युत परियोजना के लिए पानी की आपूर्ति करता है।
डोडीताल झील

डोडीताल झील उत्तरकाशी में घूमने और देखने के लिए एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस जगह पर आप शांति और सकून के साथ समय बिता सकते हैं। इस जगह का वातावरण बहुत ही ख़ूबसूरत है जो आपको ताजगी से भर देता है। इस जगह पर सैलानी घूमने और आराम के लिए आते हैं। लगभग 3024 मीटर की ऊँचाई पर स्थित डोडीताल झील एक मीठे पानी की बहुत ही सुंदर झील है। इस झील का बहुत ही ज़्यादा धार्मिक महत्व है। स्थानीय लोगों का मानना है कि भगवान गणेश ने इस जगह को अपने निवास के रूप में चुना था। झील के किनारे एक बहुत ही सुंदर गणेश जी का मंदिर भी स्थित है।
दयारा बुग्याल

दयारा बुग्याल को लोग ट्रैकिंग का स्वर्ग कहते हैं। यह जगह बहुत ही ख़ूबसूरत और आकर्षक है। जिसकी वजह से देश के कोने कोने से लोग इस जगह को देखने और ट्रेकिंग के लिए आते हैं। इस जगह पर कैम्पिंग करते हैं और प्रकृति के बीच कैम्पिंग करना पसंद करते हैं। लगभग 3048 मीटर की ऊँचाई पर स्थित दयारा बुग्याल को अपने खूबसूरत अल्पाइन के घास के मैदान के लिए जाना जाता है। यह जगह प्राकृतिक रूप से बहुत ही ख़ूबसूरत और अद्भुत है। इसके आसपास भी कई मनमोहक और सुंदर स्थल मौजूद हैं। सर्दियों के दौरान इस जगह पर जमकर बर्फबारी होती है और इसकी ढलानें उत्तराखंड में सबसे लोकप्रिय स्कीइंग स्थल बन जाती हैं।
