Illustration showing fatty liver condition of a woman
Illustration showing fatty liver condition of a woman

Summary: फैटी लिवर बीमारी से बचना है तो इन चीज़ों से बनायें दूरी

लगातार जंक फूड, ज्यादा तेल-मसाला और शराब से लिवर पर वसा जमा होती है, जिससे फैटी लिवर की समस्या बढ़ती है। इसे रोकने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएँ और प्रोसेस्ड फूड, मसालेदार खाना, शराब और मटन से दूरी बनाएं।

Foods to avoid for Fatty Liver: लगातार बैठकर काम करना, रेगुलर एक्सरसाइज का अभाव और जंक फ़ूड या ज्यादा तेल मसाले का खाने की वजह से फैटी लीवर की समस्या बढ़ती जा रही है। इसमें लिवर में फैट जमा होता जाता है। इस कारण लिवर में सूजन आने लगती है और इसके डैमेज होने का भी ख़तरा हो जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, डायबिटीज, स्लीप एपनिया, अंडरएक्टिव थाइरॉयड जैसी बीमारियां भी फैटी लिवर डिसीज के कारण हो सकते हैं। फैटी लिवर की समस्या होने पर पेट के राइट साइड में दर्द रहता है। इसके कारण भूख भी नहीं लगती, जी मचलाता रहता है और हर समय थकान का एहसास होता रहता है।

फैटी लिवर की समस्या से निपटने के लिए अपनी लाइफस्टाइल हेल्दी रखना बेहद ज़रूरी है। नियमित रूप से कम से कम 30 से 40 मिनट का वर्कआउट, लगातार बैठे रहने से बचना और खाने में सही चीज़ों को शामिल करना ज़रूरी है। आज जानते हैं फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए आपको कौन सी चीज़ें नहीं खाना चाहिए-

प्रोसेस्ड फूड

pasta served in white plate
pasta served in white plate

आजकल प्रोसेस्ड फ़ूड का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। लेकिन शायद आप नहीं जानते हैं कि ये प्रोसेस्ड फ़ूड आपके फैटी लिवर की समस्या का बड़ा कारण बन सकता है। इसलिए प्रोसैस्ड फूड के सेवन से बचें। इसमें पास्ता, चावल और व्हाइट ब्रेड, नगेट, सॉसेज आदि खाने से बचना चाहिये। इनमें फ़ाइबर की मात्रा कम होती है और इस वजह से ये शुगर के लेवल को बढ़ाते हैं। इसलिए ये फैटी लिवर की समस्या भी पैदा कर सकते हैं। इनकी जगह आप अपनी डाइट में ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस, ओट जैसी चीज़ें शामिल कर सकते हैं।

मसाले वाला खाना

अधिकांश भारतीय घरों में खाना तेल, घी और मसालों से भरपूर बनता है। कभी-कभार तो यह खाना ठीक रहता है लेकिन हर दिन इतना तेल मसाला शरीर के लिए ठीक नहीं है। यह तेल, घी लिवर में वसा के रूप में जमा होने लगता है। आगे जाकर यह फैटी लिवर की समस्या पैदा कर सकता है।

शराब के सेवन से बचें

फैटी लिवर की समस्या से दूर रहना चाहते हैं तो अल्कोहल से एकदम दूरी बनाकर रखें। अधिक शराब पीने से लिवर डैमेज होने का ख़तरा रहता है। जो लोग अधिक शराब पीते हैं उनकी रक्त वाहिकाएं कमजोर हो जाती हैं और उनमें सूजन आ जाती है। धीरे-धीरे लिवर काम करना बंद कर देता है।

मटन के सेवन से बचें

मटन के ज्यादा सेवन से लिवर में फैट जमा होने लगता है। अगर आप मांसाहारी हैं तो मटन की जगह बिना चर्बी वाला लीन मीट या फिश का सेवन कर सकते हैं। इससे फैट नहीं जमा होता और शरीर को प्रोटीन, ओमेगा 3 और दूसरे बहुत से पोषक तत्व प्राप्त होते रहते हैं।

mutton served with onion and lemon slice
Mutton Chops Recipe

तो, आप भी अगर चाहते हैं कि आपका लिवर स्वस्थ रहे और आप फैटी लिवर और दूसरी लिवर की बीमारियों से आप बचे रहें तो आज से ही इन चीज़ों से दूरी बनाना शुरू कर दें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...