Overview:
अगर आप भी वेडिंग सीजन में सबसे अलग और एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो कुछ फैशन ट्रेंड्स अपनाएं। ये ट्रेंड्स भले ही छोटे हैं, लेकिन आपके लुक में बड़े बदलाव करेंगे।
Fashion Trends 2026: वेडिंग सीजन करीब है, लॉन्ग वीकेंड और पार्टियों का दौर भी शुरू होने जा रहा है। खुशियों के ये छोटे-छोटे मौके हर महिला और युवती के लिए बेहद खास होते हैं। अगर आप भी अपने रिश्तेदारों और फ्रेंड्स के बीच अपना इंप्रेशन जमाना चाहती हैं। और घर की शादी में सबसे अलग और एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो कुछ फैशन ट्रेंड्स अपनाएं। ये ट्रेंड्स भले ही छोटे हैं, लेकिन आपके लुक में बड़े बदलाव करेंगे। आपकी थोड़ी सी कोशिशें आपको सबसे अलग दिखाएंगी।
लाइटवेट लहंगा विद चोकर सेट
वेडिंग में ट्रेडिशनल और कंफर्टेबल आउटफिट वियर करना चाहती हैं तो बेस्ट है एक लाइट वेट लहंगा चुनना। यह आपको सोबर के साथ ही ग्लैमरस फेस्टिव लुक देगा। अपने लुक को बैलेंस करने के लिए आप इसके साथ हैवी ज्वेलरी वियर करें। कुंदन, पोलकी, टेंपल ज्वेलरी और डायमंड चोकर सेट इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। हाथों में मैचिंग चूड़े पहनें। स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाएं। लाइट मेकअप करना न भूलें।
ईयर कफ हैं ट्रेंड में
कभी कभी सिंपल आउटफिट भी स्टाइलिश और स्टेटमेंट ज्वेलरी के कारण आपको परफेक्ट गॉर्जियस लुक दे सकता है। ऐसी ही स्टेटमेंट ज्वेलरी है ईयर कफ। इन दिनों ईयर कफ काफी ट्रेंड में हैं। ये आपके लुक को काफी बढ़ा देते हैं। और कुछ डिफरेंट भी लगते हैं। इन्हें वियर करके आप सबसे अलग नजर आ सकती हैं। साड़ी, सूट, लहंगे के साथ ही ईयर कफ इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी अच्छे लगते हैं।
हैवी झुमके से पाएं लुक
हैवी झुमके इस समय ट्रेंड में हैं। अगर आप सिंपल लेकिन ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो हैवी झुमकों को अपनी एक्सेसरीज में जरूर शामिल करें। आप गोल्डन, सिल्वर के साथ ही ओक्सोडाइज झुमके अपने आउटफिट के अनुसार चुन सकती हैं। साड़ी, सूट, लंहगे सभी पर ये अच्छे लगते हैं।
साड़ी बेल्ट से जोड़ें एक्स फैक्टर
अगर आप ट्रेडिशनल वियर में ही कुछ एक्स फैक्टर जोड़ना चाहती हैं तो साड़ी बेल्ट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप अपनी साड़ी के अनुसार इसे चुन सकती हैं। आपको लेदर से लेकर एंब्रॉयडरी वाली साड़ी बेल्ट्स आसानी से मिल जाएंगी। ये हर बजट के अनुसार उपलब्ध हैं।
लॉन्ग लेंथ अनारकली
वेडिंग में मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों अवतार एक ही साथ चाहिए तो आप फ्लावर प्रिंट का लॉन्ग लेंथ अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का यह आइवरी चंदेरी अनारकली सूट किसी भी फेस्टिवल के लिए परफेक्ट है। इसके साथ भी आप हैवी स्टेटमेंट ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
चांद बालियां देंगी रॉयल लुक
सिंपल से लुक में भी चार चांद लगाने हैं तो आप चांद बालियां चुन सकती हैं। इससे आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं होगी और फिर भी आपको फेस्टिव लुक मिलेगा। चांद बालियां पिछले काफी समय से ट्रेंड में है। इसके साथ दूसरी ज्वेलरी वियर करने की जरूरत ही नहीं होती।
प्लेन साड़ी स्टाइलिश ब्लाउज
प्लेन साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज वियर करना फेस्टिव लुक पाने के लिए एक बेहतरीन तरीका है। इससे आप कंफर्टेबल भी रहेंगी और स्टाइलिश भी लगेंगी। आप आलिया भट्ट का लुक भी अपना सकती हैं। इसके साथ सिंपल मेकअप करें और आप हो जाएंगी राखी के लिए रेडी।
