क्या आप जानते हैं नए घर की नींव पर पंचधातु क्यों रखते है?: Panchdhatu Vastu Upay
Panchdhatu Vastu Upay

नए घर में जा रहे हैं तो वास्तु की इन चीजों का रखें ध्यान, हमेशा बनी रहेंगी खुशियां

House According Vastu : घर बनाते समय वास्तु का विशेष ध्यान रखें। ताकि आपके घर में हमेशा सुख-समद्धि बनी रहे। आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से किस तरह का होना चाहिए घर-

House According to Vastu : घर कोई चाहता है कि उसका अपना घर हो, इसके लिए वे कड़ी मेहनत भी करते हैं। अपने आशियाने में जाना शायद ही किसी को नपसंद हो। साथ ही व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि उसके अपने आशियाने में किसी तरह की कमी न छूट जाए। इसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं। इसलिए घर बनाते समय आपको छोटी से छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से अगर आप अपने घर में शांति और सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो वास्तुशास्त्र का विशेष ध्यान दें। ताकि घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचालन हो सके। इसलिए जब भी घर बनाएं, तो अच्छी क्वालिटी के सामान के साथ-साथ वास्तु के नियमों का ध्यान रखें। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु के नियम बताएंगे, जिससे आप अपने घर में सुख-समृद्धि ला सकेंगे। आइए जानते हैं घर बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Also read: बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए इन 6 टिप्स को जरूर करें फॉलो

House Foundation
House Foundation

अपना मकान जब भी बनवाएं, तो सबसे पहले नींव की खुदाई का ध्यान रखें। नींव को सबसे पहले पूर्व और उत्तर दिशा में खुदवाई कराएं और पश्चिम दिशा में सबसे अंत में खुदवाई करें। इसके बाद लास्ट में खोदें गए दक्षिण दिशा में आप नींव को भरने का कार्य शुरू कराएं। वहीं, दक्षित दिशा से ही दीवार की चिनाई का काम शुरू कराएं और अंत में उत्तर-पूर्व दिशा में चिनाई कराएं।

Window
Window

यदि आप अपना मकान तैयार खुद से करना रहे हैं, तो अपनी खिड़कियों पर भी ध्यान दें। हम में से कई लोग घर की खिड़कियों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन इस पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। कोशिश करें कि अपने घर के उत्तर-पूर्ण में बड़ी-बड़ी खिड़कियां लगाएं। वहीं, दक्षिण-पश्चिम में छोटे आकार की खिड़कियां लगाएं। आप चाहें तो दक्षिण दिशा में खिड़कियां लगाना अवॉइड कर सकते हैं।

घर के अंदर जब भी पानी का नल लगाएं, तो इसपर भी पूरी तरह से ध्यान दें। पानी का नल हमेशा उत्तर या पूर्ण की दिशा में ही लगाएं। यह नल लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा मानी जाती है। कभी भी नल की दिशादक्षिण-पश्चिम दिशा में ना रखें।

House Direction
House Direction

जब भी आप अपने घर को डिजाइन कर रही हैं, तो घर एक छोटी-छोटी बातों पर अच्छे से ध्यान दें। सही दिशा में चीजों को बनाने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि किचन हमेशा दक्षिण पूर्व की दिशा में बनाना सही होता है। वहीं, पूजा का घर उत्तर-पूर्व में बनाना सही होता है।

House Colors
House Colors

घर को डिजाइन पर ध्यान देने के साथ-साथ रंगों पर भी ध्यान दें। कोशिश करें कि घर में रंगों को थोड़ा सा हल्का रखें। ऐसे रंग न लगाएं, जो आपकी आंखों को अच्छे न लगते हों। हल्के रंगों से आपके आंखों को सुकून मिलता है। घर की छतों को हमेशा सफेद रंग से रंगें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...