बालों को हेल्दी और मजबूज बनाने के लिए इन 6 टिप्स को जरूर करें फॉलो: Manage Hair Health
Ways to Manage Hair Health

बालों को हेल्दी और मजबूज बनाने के लिए इन 6 टिप्स को जरूर करें फॉलो: Ways to Manage Hair Health

बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए आप इन टिप्स की फॉलो कर सकते है।

Manage Hair Health: लंबे, घने और काले बाल तो सभी को पसंद होते है। लेकिन आजकल प्रदूषण, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, तनाव और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल तेजी से झड़ने लगते है। अधिकतर लोग बालों की समस्या होने पर मार्केट से खरीरदकर तरह- तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। इसकी वजह से बालों की समस्या कम होने के कराण उल्टा ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाएं परेशान हो जाती है। इसलिए आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नही है। आप बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते है। ये आपके बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करेगे। आज हम ऐसी ही कुछ टिप्स के बारे में बताने वाले है, जिसे फॉलो करके आप बालों की समस्या से निजात पा सकते है, तो चलिए जानते है।

Also read: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नीम और एप्‍पल साइडर व‍िनेगर से बनाए हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका: Homemade Hair Mask

Manage Hair Health
Nutritional Deficiencies

बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए आयरन, जिंक, विटामिन और प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करें। इन चीजों की शरीर में कमी होने से बाल रूखे होने के साथ- साथ हेयरफॉल भी तेजी से होने लगता है। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में अनार,जिंक के लिए पंपकिन सीड्स, सफेद छोले, प्रोटीन के लिए दालें और विटामिन्स के लिए बादाम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ऐसा करने से बालों की समस्या से काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

Oiling
Oiling

बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से बालों की ऑयलिंग और मसाज करना बेहद जरूरी है। सही तरीके से बालों में ऑयलिंग ना करने की वजह से बाल कमजोर हो जाते है। इसके अलावा हेयरफॉल भी काफी ज्यादा होने लगते है। तेल बालों को पोषण प्रदान करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है।

Pranayam
Pranayam

बालों की समस्या से निजात पाने के लिए नियमिचत रूप से प्राणायम का अभ्यास करें। प्राणायम का अभ्यास करने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और हेयरफॉल भी बंद हो जाता है। प्राणायम तनाव को कम करने के साथ- साथ हेयर हेल्थ में भी सुधार करता है। प्राणायम करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

Avoid tying your hair tightly
Avoid tying your hair tightly

अधिकतर महिलाएं बालों में टाइट पोनिटेल या जुड़ा बना लेती है, इसस बालों को काफी ज्यादा नुकसान होता है। ऐसा करने से बाल अंदरूनी तौर पर कमजोर हो जाते है। कई बार तो टाइट बाल बांधने की वजह से सिर दर्द भी होने लगता है। पोनिटेल ज्यादा टाइट बांधने से बाल भी झड़ने लगते है। इसलिए ध्यान रहें कभी भी बालों को टाइट ना बांधे। इससे आपके हेयरफॉल की समस्या ओर ज्यादा बढ़ सकती है।

Hair Wash
Hair Wash

बालों को समस्याओं से बचना के लिए बाल के साफ- सफाई का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। बालों को हफ्ते में 2 बार केमिकल फ्री शैंपू से अच्छी तरीके से साफ करें। हेयरफॉल की समस्या से बचने के लिए कभी भी गीले बालों में कंघी ना करें। इससे आप हेयरफॉल जैसी समस्या से बच सकते है।

Hair Oil Recipe
Hair Oil Recipe

बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप घर पर होममेड तेल बनाकर तैयार कर सकते है। इसके लिए आप सबसे पहले 5 बूंद अरंडी का तेल, 2 चम्मच नारियल तेल, 2 चम्मच रोजमेरी तेल और विटामिन ई कैप्सूल को लेकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस तेल को स्कैलप से लेकर बालों तक अच्छे से लगा लें। फिर अगली सुबह सल्फेट फ्री शैंपू से बालो को धो लें। इन टिप्स की मदद से आप बालों को हेल्दी और मजबूत बना सकते है।