भाई एक ऐसा शब्द जिसके नाम में ही एक अलग सा रौब है। एक भाई ही तो होता है, जो बहनों को लाड प्यार में बिगाड़ते भी हैं, और अपनी फटकार से सुधारते भी हैं। जो दोस्त भी हैं और एक पैरेंट्स भी। भाई का होना घर में एक छत की तरह ही होता है। पिता के बाद भाई ही तो ऐसा सदस्य होता है जो अपने कंधों पर पूरे घर झी जिम्मेदारी को उठता है। हमारे देश में भाई का रिश्ता ही कुछ और होता है। ये रिश्ता एक मिसाल है, ये रिश्ता भावनाओं से भरा हुआ है, ये रिश्ता है एक सम्मान का। कभी गम्भीर तो कभी चंचल स्वभाव के भाई घर बहन की जान होते हैं। लेकिन ये भी कई तरह के होते हैं। आज हम आपको इस खास लेख के जरिये भाइयों की ऐसी श्रेणी बताएंगे जो कहीं न कहीं आपके घर में भी मिल जाएँगे।

1. सुपर कूल भाई– ये भाई काफी अच्छे विचारों के होते हैं। अगर बहन को लेट नाईट पार्टी से वापस आना है तो सिर्फ एक कॉल की देरी होती होती है। ये हमेशा कहीं भी कभी हाजिर हो जाते हैं।

2. हीरो भाई– भाई तो हीरो हर किसी हे होते हैं। अपनी बहन के लिए प्रोटेक्टिव लेकिन अंदाज में रंगबा, ऐसे भाई हर किसी के घ र्की शान बढाते हैं।

3. विश्वासपात्र भाई– इस तरह के भरी पर बहने हर तरह से विश्वास कर सकती हैं। क्योंकि ऐसे भाई अपनी लाइफ के बारे में हर बात को शेयर करते हैं। वहीं बहने भी अपनी पर्सनल यानि कि लव लाइफ के बारे मं अपने भाई से हर बात बता सकते हैं।

4. मजाकिया भाई– कौन सा ऐसा भाई होगा जो अपनी बहन को चिढ़ाता ना हो। भाइयों का तो ये परम कर्तव्य होता है। वो कुछ कुछ करके हमेशा अपनी बहनों को सताते हैं। कभी उनको टिप मारकर तो कभी उनकी चोटी खींचकर। भाई हो तो ऐसा जिससे घर में रौनक बरकरार रहे।

5. हिटलर भाई– अमूमन बड़े भाई हिटलर की भूमिका बखूबी निभाते हैं। वो हमेशा आप पर नजर रखते हैं कि आप क्या कर रहे हैं क्या नहीं, कहां जा रही हैं, कहां नहीं। उन्हें आपकी हर बात की जानकारी होनी चाहिए। लेकिन उनके अंदर केयर भी काफी होती है।

6. अच्छे दोस्त– हमेशा चिल रहने वाले भाई किसे पसंद नहीं होते। अपने भाई-बहनों के साथ एक दोस्त की तरह ट्रीट करते हैं। उनके साथ नाईट आउट करते हैं, हैंग आउट करते हैं और पार्टी में भी खूब मौज मस्ती करते हैं। ऐसे भाई सच में एक भाई से ज्यादा सबसे अच्छे दोस्त होते हैं।

7. मम्मी-पापा के प्रिय– मम्मी-पापा के प्रिय ऐसे भाई होते बड़े ही खतरनाक है, लेकिन कभी कभी इसका फायदा भी मिल जाता है। मम्मी-पापा उनसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। जिसके धौंस वो हर वक्त देते रहते हैं।

8. ब्लैकमेलर्स भाई– ऐसे भाई जिन्हें आपके बारे में अमूमन सब कुछ पता चल जाता है। और वो अपने हर काम करवाने के लिए आपको बार-बार ब्लैकमेल करते हैं। हालंकि बात इतनी बड़ी नहीं होती जितनी वो जताने की कोशिश करते हैं।

9. जासूस भाई– ये भाई गुपचुप तरह से ऐसा महसूस करवाते हैं जैसे वो किसी ख़ुफ़िया खुलासे के पीछे लगे हों। या उन्हें किसी ने सीक्रेट मिशन दिया ।  वो आपके बारे में आपके कुछ नहीं पूछते, लेकिन आपके बारे में जानते सब कुछ होंगे। आपको सोशल मिडिया पर भी स्टॉक करते रहते हैं। सच कहें तो ऐसे भाइयों को झेलना बड़ा ही मुश्किल होता है। 

10. कॉमेडियन भाई– अगर इस तरह के मिजाज वे भाई घर में हों तो घर की रौनक भी नही फींकी नहीं पड़ती। घर में कोपी पल ऐसा नहीं होता कि कोई दुखी रहे या शांत रहे। सबसे चेहरों में ख़ुशी और मुस्कुराहट लाना इस तरह के भाई की ही तो जिम्मेदारी होती है। जो थोड़े पागल होते हैं तो थोड़े शरारती भी होते हैं। ये हर किसी को पसंद होते हैं।

ये हैं ऐसे भाई जो हर घर में होते हैं। भाई का ऐसा अंदाज घर को रौनक से भर देता है। आप भी अपने घर के भाई को हमारे बताये हुए भाइयों के प्रकार से रिलेट कर सकते हैं। जो वाकई अनोखा है।

यह भी पढ़ें-

खास पांच प्रकार के दादा दादी

नए रिश्ते की डगर नहीं है आसान

न आए दूरी मां और बेटी के रिश्ते में