पारिवारिक रिश्तों की परंपरा में भाई-बहन का जैसा बेजोड़ रिश्ता भारत में होता है, वैसा रिश्ता पूरी दुनिया में और कहीं देखने को नहीं मिलता है। ऐसा नहीं है कि दुनिया के दूसरे देशों में भाइयों और बहनों में एक-दूसरे के लिए आत्मीय भावनाएं नहीं होतीं। लेकिन भारत में जिस तरह से इसे ताउम्र के लिए सांस्कृतिक परंपराओं की डोर से बांध दिया गया है, वैसा और कहीं नहीं है।
भाई-बहन का रिश्ता पूरी दुनिया में सबसे अनोखा रिश्ता होता है। खट्टे-मीठे पलों के साथ भाई-बहन का रिश्ता तब आउट भी ज्यादा अटूट और मजबूत हो जाता है, जब बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। हमारे देश में ये रिश्ता सबसे ज्यादा पवित्र रिश्ता माना जाता है। क्योंकि भाई-बहन का ही एक मात्र ऐसा रिश्ता रिश्ता होता है जो माता-पिता की कमी भी पूरी कर देता है। एक भाई अपनी बहन का पिता की तरह ख्याल रखता है और लाख लड़ाई झगड़े के बाद भी उसे अपनी पलकों पर बिठाकर रखता है ठीक वैसे ही बहन भी अपने भाई पर कोई मुसीबत नहीं आने देती। ऐसा रिश्ता सिर्फ और सिर्फ हमारे देश में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि अन्य देशों में इस रिश्ते में भावनाएं नहीं होती, लेकिन हमारे देश में इस रिश्ते को ताउम्र के लिए सांस्कृतिक परम्पराओं की डोर में बंधा होता है। क्या आपने कभी सोचा है इस रिश्ते के भी कई रूप और रंग हो सकते हैं? आइए जानते हैं खास 7 तरह के खूबसूरत भाई बहन के रिश्तों के विषय में।
1. सबसे अच्छे दोस्त– कई घरों में भाई बहन का रिश्ता सबसे अच्छे दोस्त से कम नहीं होता। इस तरह के भाई-बहन जितना एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते हैं वहीं एक दूसरे पर बेस्ट फ्रेंड की तरह विश्वास भी रखते हैं और साड़ी बातें साझा करते हैं। ऐसे रिश्ते में फिर किसी और दोस्त की जरूरत ही नहीं होती। ये अपने आप में काफी है।
2. हिटलर– हिटलर शब्द से ही आप समझ गये होंगे कि हम किस तरह के भाई या बहन की बात कर रहे हैं। इस स्वभाव के भाई-बहन तीसरे अभिभावक बनने की कोशिश करते हैं। आपकी हर एक बात को पेट पर पचा नहीं पाते और पेरेंट्स से शिकायत कर देते हैं। वो पेरेंट्स से वो साड़ी बाते भी बता देते हैं जो उन्हें नहीं बतानी होती। ऐसे नमूने भाई-बहन तो हर घर में होते हैं।
3. ‘गुड बुक’ वाले भाई बहन– ये भाई-बहन मम्मी पाप के सामने तो ऐसे बनते हैं जैसे इनसे बेहतर कोई है ही नहीं। बेचारे मम्मी-पापा भी उन्हें यही कहते हैं कि बनना है तो अपने भाई या बहन की तरह बनो, देखो वो कितना अच्छा है। इस तरह के भाई-बहन हमेशा अपने पैरेंट्स की गुड बुक में रहते हैं। भले ही वो उनकी पीठ पीछे कितना ही उपद्रव क्यों ना मचा रहे हों।
4. हमेशा बुली करने वाले– इस तरह का व्यवहार करने वाले भाई-बहन कभी कभी आपको बुली करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। वो आप पर किसी बॉस की तरह धौंस जमाते हैं। दबाने की कोशिश करते हुए अपने सारे काम भी करवाते हैं।
5. डिफेंडर भाई-बहन– इस स्वभाव के भाई-बहन लगभग हर किसी के घर में मिलते हैं। एक की गलती पर दूसरा उसे बचा लेता है। इतना ही नहीं बाहरी किसी व्यक्ति ने अगर कुछ बोल या कर दिया तो उसकी तो खैर नहीं होती। यहां तक की एक दूसरे का अपराध भी अपने सर लेकर अपने प्यारे भाई या ब्यारी सी बहन को बचा लेते हैं।
6. शांतिप्रिय भाई-बहन– इस तरह का भाई या बहन हमेशा शांतिप्रिय होते हैं। जब भी घर में कोई लड़ाई-झगड़ा या बहस हो रही होती है तो वो किसी बड़े बुजुर्ग की तरह उठकर आते हैं और दोनों पक्षों से शांति बात कर सुलह कराने की कोशिश करते हैं।
7. चालाक भाई-बहन– आपसे में प्यार फिर तकरार और ये तकरार मार-पीट तक पहुंच जाती है। फिर मम्मी की आवाज किचन से आते ही एक दूसरे पर सारा आरोप मढ़ देना कि कौन किस बात का असली दोषी है। फिर क्या उसी की सहमत आना तय है, जो बेचारा सामने वाले की चालाकी में फंस जाता है। इस तरह के भाई-बहन तो अमूमन हर घर में होते हैं।
ये कुछ ऐसे भाई-बहन होते हैं जिनका रिश्ता पूरी दुनिया में ही ऐसा होता है। लेकिन इसकी खूबसूरती सिर्फ भारत में ही देखने को मिलती है। क्योंकि इसमें भावनाएं औए प्यार छिपा होता है।
यह भी पढ़ें-
जानें ससुराल में नई बहू क्यों महसूस करती है असहज, शुरूआत में
