अधिकांश महिलाएं सुबह जल्दी उठकर अपने घर के कामकाज में लग जाती हैं। बच्चों को तैयार करना, उनका टिफिन तैयार करना, खाना बनाना और फिर स्वयं तैयार होकर दफ्तर जाना। दफ्तर से लौटकर दोबारा से घर के कार्यों में लगना। घर और दफ्तर की दोहरी जिम्मेदारी से वे अपनी सुधबुध खो बैठती हैं और उनके चेहरे का सारा तेज और नूर समाप्त होने लगता है चेहरा बुझा-बुझा सा लगने लगता है। ऐसे में वे बीमार और समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती हैं क्या उनके बुझे चेहरे पर मुस्कान नहीं लौटाई जा सकती ? इसके लिए अपनाएं ये टिप्स –

घूमने जाएं

 

 

सप्ताह में एक दिन सपरिवार घर से बाहर घूमने या पिकनिक मनाने का कार्यक्रम बनाएं। इससे आपकी ऊब और थकान दूर होगी तथा चेहरे पर एक नई चमक और मुस्कान दिखाई देगी। प्रकृति के नजारे पलभर में आपकी थकान, तनाव, अवसाद और चिंताएं मिटा देते हैं, जिससे चेहरा खिल उठता है। नदी, पर्वत, झील, झरने, बादल, वर्षा, सूर्योदय, सूर्यास्त जैसे प्राकृतिक दृश्य बड़े मनभावन लगते हैं। इसलिए इनसे नाता जोड़ें। बाग-बगीचे आदि भी मन को सुकून प्रदान करते हैं, जिससे चेहरे पर नूर आता है।

 

प्राथमिकता तय करें

 

 

ढेर सारे कार्य एक साथ आ गए हों तो परेशान होने की बजाय उनकी प्राथमिकता का क्रम निर्धारित करें। इससे आपका तनाव दूर होगा। यदि मानसिक कार्य करते रहने से थकान हो गई हो तो उसे छोड़कर थोड़ा शारीरिक कार्य करें, जैसे- बागवानी करना। इससे मन शांत होता है। इसके विपरीत अधिक शारीरिक परिश्रम करने की वजह से चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हों तो थोड़ा सुस्ता लें। संगीत सुनें, टीवी देखें या कोई पसंदीदा पत्रिका पढ़ें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुबह की सैर

 

 

सुबह की सैर यानी मॉर्निग वॉक करने से चिंता थकान और तनाव दूर होता है तथा एक नई ऊर्जा, उत्साह का संचार होता है, जो आपके चेहरे पर स्पष्ट झलकेगा। यदि मॉर्निग वॉक संभव न हो तो योगा, व्यायाम आदि करके भी आप इस उद्देश्य की पूर्ति कर सकती हैं।

 

समस्या शेयर करें

 

 

यदि आप दफ्तर या घर के किसी कार्य की वजह से मानसिक उलझन में हैं और इसलिए आपका चेहरा बुझा हुआ है तो अपनी समस्या घर या दफ्तर के उस व्यक्ति को बताएं जिसके पास उसका समाधान हो या जो आपकी मदद करने की स्थिति में हो। इससे आपके चेहरे की रौनक लौट आएगी।

 

सपने देखें

 

 

सपने देखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं। हवा में उड़ने की कोशिश करेंगी तो औंधे मुंह गिरेंगी। इसलिए धरातल पर ही रहें। अपनी योग्यता, दक्षता, पारिवारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर काम करेंगी तो मंजिल दूर नहीं अन्यथा चेहरे पर टेंशन ही दिखाई देगी। सप्ताह में एक से अधिक उपवास करने से चेहरे की रौनक खत्म हो जाती है और वह बुझा हुआ दिखता है।

 

 

 

  

 

 

 

 

 

 

सुबह का नाश्ता जरूरी

 

सुबह का नाश्ता जितना जरूरी पति और बच्चों के लिए है, उतना ही आपके लिए भी है। नाश्ता करने से ऊर्जा मिलती है और चेहरे पर चमक कायम रहती है।

 

बच्चों के साथ खेलें

 

बच्चे मनोरंजन का सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। उनके साथ हंसे, बोलें, खेलें और बातें करेंगी तो बुझा चेहरा दमकने लगेगा। आपका चेहरा सदैव खिला रहे, इसके लिए जरूरी है कि भरपूर मात्रा में पानी और तरल पेय लें। इन सब से ऊपर नींद भरपूर लें। छह से आठ घंटे की नींद लेने से चेहरे पर थकान के भाव नहीं रहते हैं।

 

ये भी पढ़ें –

 

जानिए 10 ऐसे विचार जो आपकी सोच को बनाते हैं नकारात्मक

सफलता के शिखर पर आधी आबादी

ऐसे मनाएं बच्चों का जन्मदिन

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर  सकती हैं।