प्रेगनेन्सी के लगभग डेढ़ महीने बाद से ही करीना कपूर ने कुछ हद तक वजन घटाया है और बावजूद इसके उनके चेहरे पर पोस्ट प्रेग्नेन्सी ग्लो में कोई कमी नहीं दिख रही। करीना अपने लुक्स का श्रेय रुजुता दिवेकर को देते हुए कहती हैं, ‘हां, मैंने वेट लॉस का प्रोसेस शुरू कर दिया है और मुझे लगता है कि रुजुता मुझे यही बता रही हैं कि मुझे विश्वास रखना होगा कि जो मैं खा पी रही हूं वो मेरे लिए सही है।
करीना कहती हैं कि मैंने अपने प्रेगनेन्सी में 18 किलो वजन बढ़ाया था और जब तक मैं हॉस्पिटल नहीं गई तब तक मैंने अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट भी किया। मुझे लगता है कि मेरा बेटा इतना हैंडसम सिर्फ इसलिए नहीं हैं कि उसमें पठान के जींस हैं बल्कि मेरा मानना है कि वो जैसा है वैसा इसलिए है कि मैंने अपनी प्रेगनेन्सी में घी, पराठे और पिज्जा सभी चीजें खाएं हैं। रुजुता मुझे यही सलाह देती थी कि सबकुछ खाओ लेकिन सही खाओ। मैं हर 2-3 घंटे में कुछ खाती थी लेकिन अब मुझे अपने डायट में ज्यादा स्ट्रिक्ट रुटीन रखना है।’
कैल्शियम है बेहद जरूरी
हर महिला को ये बात पता होनी चाहिए कि एक बार की प्रेग्नेंसी में आप 5 साल का कैल्शियम बॉडी से खो देती हैं। अगर आप वापस शेप में आना चाहती हैं, तो आपको बॉडी में कैल्शियम लेवल का भी ध्यान रखना होगा। करीना कहती हैं, ‘मैं हर रोज रात को एक बड़ा गिलास दूध का पीती हूं और मैं इसे बहुत एंजॉय कर रही हूं। रुजुता कहती हैं, ‘डेयरी प्रोडक्ट्स में बहुत कैल्शियम होता है। ये फैट बर्न करने में मदद करता है। इसमें फैटी एसिड होता है जो कि शरीर की फैट को आसानी से कम करता है।’ दूध के साथ करीना ने दही भी अपने डायट में शामिल किया है।
शुगर-फ्री जैसा कुछ भी नहीं
करीना कहती हैं, ‘ये सभी जानते हैं कि मैं चाय और कॉफी बिना दूध के नहीं पी सकती हैं इसलिए रुजुता ने मुझे दो कप की इजाजत दी है और मैं अपने चाय कॉफी दोनों में चीनी भी लेती हूं।
हर वुमन की बॉडी अलग है
करीना कहती हैं कि उनकी डायटीशियन ये जानती हैं कि हर वुमन की बॉडी अलग तरह से रेस्पॉन्ड करती है और उसके हॉरमोन्स को नॉर्मल होने में समय लगता है। मैं शेप में आ रही हूं या मेरी स्किन अच्छी दिख रही है तो वो इसलिए कि मैं रुजुता के बताए फूड्स ही खाती हूं।
डिलीवरी के बाद डार्क सर्कल
डिलीवरी के बाद बहुत-सी महिलाओं को डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को विटामिन बी 12, आयरन, दही, छाछ और आचार का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही तिल के लड़डू खाने चाहिए। लेकिन ध्यान रहे सब कुछ कंट्रोल में खाना चाहिए। गुड़, बाजरा रोटी, नारियल और घी सभी आयरन लेवल बढ़ाते हैं।
करीना भी कहती हैं कि वो रात में बाजरा की रोटी, गुड़ और घी खाना बहुत एंजॉय करती हैं। इसके साथ वो खिचड़ी भी खाती हैं।
ये हैं एक्सरसाइज़ के ऑप्शन्स
मैं 20-30 मिनट वॉक जरूर करती हूं। मैं बहुत योगा भी करती हूं। करीना कहती हैं कि अगर मैं अपने बेटे को लेकर बैठती हूं तो वो रोने लगता है इसलिए मैं हमेशा घर में भी घूमती ही रहती हूं। रुजुता भी कहती हैं कि ये बहुत जरूरी है कि डेलिवरी के बाद महिलाएं खुद को एक्टिव रखें। 30 मिनट बैठने के बाद थोड़ा चलना जरूरी है।
ये भी पढ़े-
कुछ ऐसी होगी विद्या बालन की कहानी 2, देखिए ट्रेलर
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
