गर्मी के मौसम में बच्चों को पहनाएं ऐसे कपड़े: Summer clothing Tips for Kids
गर्मी के मौसम में अपने बच्चों को इन टिप्स की मदद से कपड़े पहनाएं।
Kids Summer Clothing: बच्चों के लिए गर्मियों का मौसम काफी परेशान करने वाला होता है। चिलचिलाती और झुलसती गर्मी की वजह से बच्चों को स्वास्थ्य और त्वचा से संबंधित कई सारी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में बच्चों से जुड़ी हर छोटी बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। गर्मा के सीजन में पसीने की वजह से त्वचा पर रैशेज होने लगते है। इसलिए बच्चों को इस मौसम में ऐसे कपड़े बिल्कुल भी ना पहनाएं, जो पसीने ना सोखते हों। गर्मी में बच्चों की देखभाल में जरा सी कमी और सही कपड़े ना पहनाने की वजह से त्वचा संबंधित परेशानियां हो सकती है, इसलिए आज हम आपको गर्मी के मौसम में बच्चों को कैसे कपड़े पहनाने चाहिए? आज इसी बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है।
Also read: मक्खियां भगाने के लिए अपने घर क गार्डन में लगाएं ये प्लांट्स: Insect Repellent Plant
सही रंग का करे चुनाव

गर्मियों में बच्चों को कपड़े पहनाते वक्त रंग का खास ख्याल रखें। अक्सर माता- पिता कपड़े गंदे करने के डर से बच्चों को गहरे रंग के कपड़े पहना देते है। लेकिन गर्मी के मौसम में ऐसा करने बचना चाहिए। गर्मियों में बच्चों को हमेशा हल्के रंग के ही कपड़े ही पहनाएं। अगर बच्चों को गर्मी में गहरे रंग के कपड़े पहनाते है, तो इससे गर्मी ज्यादा लगती है और शरीर भी जल्दी गर्म होने लगता है। वहीं हल्के रंग के कपड़े पहनाने पर गर्मी कम लगती है। इससे बच्चों को ठंडक भी महसूस होती है। गर्मी में बच्चों को हल्के रंग के कपड़े पहनाने से पसीने भी कम आते है और रैशेज होने का डर भी कम रहता है।
कॉटन के कपड़े बच्चों को पहनाएं

चाहे बड़े हों या फिर बच्चे गर्मी के मौसम में सूती कपड़े सभी के लिए अच्छे माने जाते है। सूती कपड़े स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते है। गर्मियों में पसीना काफी ज्यादा आता है, ऐसे में त्वचा पर जरा- सी भी नमी रहने पर रैशेज और घमौरियां होने का डर बना रहता है। ऐसी स्थिति में अगर आप बच्चों को को सूती के कपड़े पहनाते है, तो सूती कपड़े पसीने को आसानी से सोख लेते है। इसके अलावा अन्य कपड़ों की तुलना में कॉटन के कपड़े बहुत हल्के और आरामदायक होते है। इससे बच्चों को स्किन से संबंधित परेशानियां भी कम होती है।
शरीर को पूरी तरह ढकें

अगर गर्मी के मौसम में आपके बच्चे बाहर जाए, तो ध्यान रहें उनका पूरा शरीर ढका रहें। सूरज की किरणों से आंखों को बचाने के लिए बच्चों को हैट पहनाएं। ऐसा करने से सिर भी ढका रहेंगा और धूप भी नही लगेंगी। हैट पहनाते समय इस बात का खास ख्याल रखें की हैट में इलास्टिक की पट्टियां ना लगी हों, क्योंकि इलास्टिक गर्दन में फंसने पर ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी हो सकती है। इसलिए इसका खास ध्यान रखें।
ज्यादा डायपर न पहनाएं
गर्मियों के मौसम में बच्चों को बार- बार डायपर ना पहनाएं। जब ज्यादा जरूरत हो, तभी डायपर पहनाएं। अगर आप गर्मी में बच्चों को ज्यादा समय तक डायपर पहनाकर छोड़ देते है, तो स्किन में रैशेज हो जाते है। कोशिश करें बच्चों को घर में बिना डायपर के ही रखें। जब बाहर जाएं, तब ही डायपर का इस्तेमाल करें।
टाइट कपड़ों से बच्चों को रखें दूर

गर्मियों में बच्चों को टाइट कपड़े ना पहनाएं। ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से त्वचा में रैशेज होनेका डर रहता है। ऐसे में बच्चों को जितना हो सकें, ढिले से ढिले कपड़े ही पहनाएं। इस मौसम में बच्चों के लिए फ्रॉक, जम्पसूट, स्कर्ट जैसे कपड़े पहनाना सबसे अच्छा होता है। बच्चों को टाइट कपड़े पहनाने से त्वचा पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से पसीना ज्यादा आने की संभावना बनी रहती है। इसलिए गर्मियों में बच्चों को टाइट कपड़े पहनाने से बचे।
