गर्मियों में इस तरह के कपड़े पहनें
इस तरह के कपड़े इस्तेमाल में लाएं जो लाइट तो हों ही साथ में जिन्हें पहन कर आपको घुटन महसूस ना हो।जिन कपड़ों से हवा आर पार हो सके उस तरह के कपड़े इस्तेमाल में लाएं।लिनेन,कॉटन और रेयॉन गर्मी के मौसम के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
Summer Clothing Hacks: गर्मी के उमस भरे मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए आपको काफी जद्दोजेहद करनी पड़ती है। अब ट्रेंडी और कूल लगने के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। इस तरह के कपड़े इस्तेमाल में लाएं जो लाइट तो हों ही साथ में जिन्हें पहन कर आपको घुटन महसूस ना हो। जिन कपड़ों से हवा आर पार हो सके उस तरह के कपड़े इस्तेमाल में लाएं।लिनेन, कॉटन और रेयॉन गर्मी के मौसम के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसमें आपको चिपचिपा महसूस नहीं होगा। जितना हो सके लूज़ फिटिंग के कपड़े पहनें।पेस्टल कलर चुनें। कुछ ख़ास तरह के कपडे खरीदने से अच्छा है मिक्स एंड मैच वाले कपडे चुनें।इसे आप अलग अलग पैंट, डेनिम,प्लाज़ो आदि के साथ पहन सकें। गर्मी में हलके रंग चुनें, जिससे आपको गर्मी कम लगने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।

कैप या हैट जरूर साथ रखें। आइये जानते हैं गर्मी में कूल बने रहने के लिए किस तरह के कपड़ें पहनें।
स्कर्ट

आजकल स्कर्ट का फैशन चलन में है।स्लिट स्कर्ट हो या लॉन्ग कट,मिनी स्कर्ट या फ्रिल्ड स्कर्ट सबका अपना अपना लुक है। ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है की आपको किस तरह की स्कर्ट पसंद है।लॉन्ग शार्ट या माइक्रो मिनी। हर तरह की स्कर्ट को आप गर्मियों में आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। मार्केट में लॉन्ग स्कर्ट भी काफी चलन में है। इसे अलग अलग स्टाइल से पहना जा सकता है इसलिए आजकल बहुत सी महिलाएं ऑफिस में भी स्कर्ट पहनना पसंद करती हैं। गर्मियों में डेनिम स्कर्ट काफी कूल लुक देती है। आप चाहें तो प्लीटेड स्कर्ट भी आज़मा सकती हैं।इसे अगर आप शर्ट के साथ पेअर करेंगी, तो ये आपको काफी अलग सा लुक देगी।
डंगरी

डंगरी पहनना महिलाएं काफी पसंद करती हैं।ये आजकल का नया फैशन ट्रेंड है। ये आजकल काफी कूल लुक माना जाता है। अपनी पसंद और आराम के अनुसार इसे आप शार्ट, नी लेंथ या फुल लेंथ में भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप स्नीकर्स पहन सकती हैं। हालांकि ऐसा कहा जाता है की डंगरी में आपका लुक तब तक खुल कर नहीं आता जब तक आप इसके साथ ठीक फुटवियर ना पहनें। इसके साथ आप हाई हील्स या म्यूल्स भी ट्राई कर सकती हैं। इस से आप काफी कूल नज़र आएँगी। अगर आप हलके पेस्टल रंगों को पसंद करती हैं या वाइट कलर पहनना चाहती हैं, तो इसके साथ आप व्हाइट सैंडल्स कैरी कर सकती हैं या व्हाइट डंगरी को अलग लुक देने के लिए कलर ब्लॉक्ड हील्स भी पहन सकती हैं।
फ्लोरल फ्रॉक ड्रेस

जैसा की इसके नाम से ही आप समझ गए होंगे। फ्रॉक ड्रेस काफी आरामदायक होती हैं। इस तरह की ड्रेस अक्सर कॉटन के कपडे से बनी होती हैं, जिससे आप काफी फ्रेश महसूस करते हैं। ये पसीना सोख लेती हैं और आपको किसी भी तरह का चिपचिपापन महसूस नहीं होता हैं। गर्मियों में फ्लोरल फ्रॉक ड्रेस के साथ आप म्यूल्स पहन सकती हैं। स्नीकर्स या हाई हील्स भी ट्राई कर सकती हैं। ये ड्रेस काफी हॉट लुक देती हैं। आप चाहें तो अपनी किसी ख़ास दोस्त को इसे गिफ्ट भी कर सकती हैं।गर्मियों में शार्ट ड्रेसेस का चलन काफी बड़ जाता हैं। ये आपको स्टाइलिश लुक भी देती हैं और गर्मी से भी बचाती हैं।
