मक्खियां भगाने के लिए अपने घर क गार्डन में लगाएं ये प्लांट्स: Gardening Tips

गर्मी के मौसम में मक्खियों को भगाने के लिए बहुत ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ती है। इसलिए आज हम कुछ प्लांच लेकर आए है, जिसकी मदद से आप मक्खियों को भगा सकते है।

Insect Repellent Plant: गर्मियां आ गई है, ऐसे में घर के खिड़की दरवाजे ज्यादतर खुले ही रहते है। जिसकी वजह से कीड़े-मकोड़े आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कई तरह की बिमारियां भी होने का डर लगा रहता है। इसे अलावा मक्खियां घर की सुंदरता को खराब करने का काम करती है। मेहमानों के घर पर उनके लिए नाश्ते का इंतजाम करते है। कई बार मक्खियां आकर नाश्ते पर ही बैठ जाती है, जिसकी वजह से काफी ज्यादा शर्मिंदगी महसूस होती है। वहीं सोते समय कई बार मक्खियां कान और चेहरे पर आकर बैठ जाती है, जिसकी वजह से नींद खराब हो जाती है। अब मक्खियों को भगाने के लिए लोग मार्केट से खरीदकर कीटनाशक का इस्तेमाल तो करते है, लेकिन इससे ज्यादा कुछ फर्क पड़ता नही है। साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। इसलिए आज हम आपके लिए घर में मक्खियों को भगाने के साथ- साथ घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कुछ प्लांट्स के बारे में बताने वाले है, जिसे आप अपने घर के गार्डन में लगा सकते है, तो चलिए जानते है।

Also read: गार्डनिंग करते समय इन 5 गलतियों से बचें: Gardening Mistakes

Rosemary

रोजमेरी के प्लांट की खुशबू मक्खियों को पसंद नही होती है। ऐसे में आप घर से मक्खियों को भगाने के लिए रोजमेरी का पौधा लगा सकते है। रोजमेरी के पौधे को आप घर को सजाने में भी इस्तेमाल कर सकते है। इसे लगाने से आपके घर को एक अच्छा लुक मिल सकता है। इसलिए आप इस पौधे को बालकनी में या फिर घर के बगीचे में लगा सकते है।

Lemon Grass

लेमन ग्रास का काम ज्यादातर चाय के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, ये मक्खियों को भी दूर भगाने में मदद करता है। इस प्लांट को ज्यादा देखभाल की जरूरत नही होती है। इस प्लांट को आप घर में सजावट के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही ये मक्खियों को भगाने में भी कारगर है।

Lavender Plant

लैवेंडर के पौधे से आने वाली सुगंध घर को खुशबूदार बनाने का काम करती है। कीड़े-मकोड़ों को घर से भगाने के लिए ये प्लांट काफी अच्छा माना जाता है। लैवेंडर के पौधे को बालकनी में लगाने से मक्खियां नो भागती ही है। साथ ही आपके बालकनी को एक आकर्षक लुक भी प्रदान करता है। इसलिए आप इसे बालकनी में या फिर अपने घर के गार्डन में लगा सकते है।

Marigold Plant

अधिकतर लोगों के गार्डन में गेंदे के फूल लगे होते है। गुच्छे में खिलने वाले यह फूल आपके गार्डन को एक अच्छा लुक देता है। ये पौधा मक्खियों को भगाने का काम भी करता है। इसके अलावा ये बगीचे में आने वाले कीड़े- मकोड़ें को भी भगाने में मदद करता है। ये फूल साल के बारह माह खिलता है, तो आप इसे काफी आसानी से अपने बगीचे में लगा सकते है।