निक्की कुमारी

Lifestyle

किचन से मक्खियों को भगाने के लिए आजमाएं ये 5 हैक्स: Kitchen Hacks For Flies

अक्सर किचन में कोई कटा हुआ फल या खाना खुला रह जाए, तो उस पर मक्खियां भिनभिनाने लगती हैं। इनसे छुटकारा पाने में कुछ आसान हैक्स आपके काम आएगें। 

नमक के पानी से मक्खियां बहुत जल्दी बाहर भाग जाती हैं और दुबारा किचन में प्रवेश नहीं करती। नमक को पानी में मिक्स करें और इसे एक स्प्रे बॉटल में भरकर किचन में छिड़कें। 

नमक के पानी का स्प्रे

अगर आपके किचन में हद से ज्यादा कीड़े और मक्खियां आने लगी हैं, तो इन्हें भगाने के लिए पुदीना को पीसें। इसे पानी में मिक्स करें और स्प्रे बॉटल में डालकर सब जगह छिड़कें। 

पुदीने का पानी डालें

सिरके की महक मक्खियों को अपनी तरफ खींचती है। एक प्लास्टिक के बर्तन में सिरका डालकर किचन में रखें। इससे मक्खियां उस बर्तन के पास आते ही मर जाएंगी। 

विनेगर से भगाएं

दो नीबू को आधा काट लें और इनमें 3-4 लौंग फसाकर किचन के कोनों में रख दें। नींबू और लौंग की सुगंध मक्खियों को दूर भगाएगी। इससे आपको आसानी से इनसे राहत मिलेगी।

नींबू और लौंग से भगाएं

संतरे के छिलकों को एक कपड़े में बांधकर किचन में टांग दें। इसकी महक से सभी मक्खियां और कीड़े किचन से बाहर भाग जाएंगे। ये एक बहुत ही असरदार तरीका है। 

संतरे के छिलके रखें

लैवेंडर का पौधा बहुत ही खुशबूदार होता है। इसे किचन में लगाने से आपको मक्खियों से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही इससे आपको बहुत अच्छी सुगंध भी मिलेगी।

लैवेंडर का पौधा लगाएं

निक्की कुमारी

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से होते हैं ये 5 चमत्कारी बदलाव: Vishnu Sahasranamam