Diabetes and Food: हमारी जीवनशैली बढ़ते हुए समय के साथ खराब होती जा रही है. खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमारे शरीर को भी नुकसान हो रहा है। देर रात तक जगना, खाने-पीने में परहेज न करना, बाहर से कुछ भी फास्ट फूड खा लेना। यह सभी आदतें हमें और भी बीमार बनाती जा रही हैं। हमारी बॉडी कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाती है। इसी में से एक है शुगर यानी डायबिटीज, यह हमारे शरीर को न सिर्फ कमजोर बनाता है, बल्कि कई अंगों को भी प्रभावित करता है।
डायबिटीज के कारण ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इसके कारण शरीर में तमाम तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। चोट का जल्दी न ठीक होना, आंखों की रोशनी का कम होना, शरीर में दर्द का महसूस होना, चक्कर आना जैसी समस्याओं का जन्म हो जाता है। ऐसे में हमें शुगर कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत में टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है, इस पर कंट्रोल करने के लिए खाने पर भी कंट्रोल करना होगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो फूड्स जिनका सेवन करना चाहिए।
Also read : टाइप-2 डायबिटीज से बचना है तो प्री-डायबिटीज के मरीज को लेनी चाहिए ऐसी डाइट: Diet for Prediabetes
साबुत अनाज का सेवन

साबुत अनाज का सेवन शुगर की बीमारी से परेशान लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन होता है। साबुत अनाज में गेहूं, जौ, दलिया, ब्राउन राइस और बाजरा जैसी चीजें कॉप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती हैं। इनके खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
सब्जियों का सेवन

अपने खाने की थाली में शुगर लेवल बढ़ाने वाली चीजों को कम करके शकरकंद, चुकंदर और मकई को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही सेब, संतरा, अनार, पपीता और तरबूज का भी सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। शकरकंद, चुकंदर और मकई भी फाइबर और विटामिन-ए का अच्छा स्रोत हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने के लिए इसलिए भी कहा जाता है कि इनमें प्रोटीन और कैल्शियम होता है। साथ ही दूध, दही, पनीर का सीमित मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। हालांकि दूध के प्रोजक्ट्स में नेचुरल शुगर होता है. मगर इनका सेवन किया जाता है।
बीन्स का करें सेवन

शुगर के मरीज अपनी डाइट में बीन्स को शामिल कर सकते हैं। इससे भी आपको फाइबर के साथ प्रोटीन मिलता है. यह एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अपनी डाइट में आप राजमा, पिंटो बीन्स, नेवी बीन्स और ब्लैक बीन्स जैसे बीन्स को शामिल कर सकते हैं।
फलों का सेवन

डायबिटीज के मरीजों को फलों का सेवन भी उचित मात्रा में करना चाहिए। मरीजों को हाई कैलोरी वाले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। केला, अंगूर और आम का सेवन करने से बचें, जबकि अनार, पपीता और तरबूज का सेवन आप सीमित मात्रा में कर सकते हैं, इससे आपको फाइबर मिलता है।
जौ का आटा

जौ के आटे की रोटियां खाने से शरीर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं, इसके साथ ही साथ इसकी रोटियां खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। यह शरीर में गट हार्मोंस को बढ़ाता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करता है।
