हर इंसान फिट और स्लिम रहना चाहता है। इसी के चलते लोग जिम जाते हैं, डायटिंग करते हैं। लेकिन देखा गया है कि बहुत से लोगों पर इसका असर नहीं पड़ता है और वे दिन का दिन मोटे ही होते जाते हैं। वे कुछ भी कर लें, मोटापा उनका पीछा छोड़ता ही नहीं हैं। अगर आप भी जिम जा-जाकर थक गए है। डाइटिंग से मन भर गया है, तो एक बार अपने ग्रहों पर भी जरा ध्यान दीजिए। कुंडली में मौजूद कमजोर बृहस्पति आपके सेहत का दुश्मन हो सकता है।
क्या कहता है ज्योतिषशास्त्र?
- मोटापे का बृहस्पति ग्रह से गहरा संबंध होता है। जो लोग जरूरत से ज्यादा मोटे होते हैं, उन पर बृहस्पति ग्रह का अशुभ प्रभाव होता है, जिससे उनका वजन नियंत्रण में ही नहीं रह पाता है।
- शरीर में चर्बी जमा होने के लिए बृहस्पति ग्रह जिम्मेदार होता है।
- लग्न या लग्न के स्वामी पर बृहस्पति के प्रभाव से भी मोटापा बढ़ता है।
- कुंडली में पाप ग्रहों का अधिपत्य होने से बीमारियों के कारण भी मोटापा बढ़ता है।
- बृहस्पति के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति भोजन करने की गलत आदतों का शिकार हो जाता है।
बृहस्पतिवार को करें यह उपाय
- गुरु बृहस्पति आध्यात्मिक ज्ञान के कारक हैं ब्राह्मण देवता और गुरु का सम्मान करें।
- भगवान विष्णु व उनके अवतारों की पूजा-पाठ करें।
- पीले रंग की दालें, हल्दी आदि वस्तुओं का दान दें।
ये भी पढ़ें –
घूमने जाएं गंगा किनारे जहां विराजते है ईश
क्या आप जानते हैं अंधविश्वास से जुड़े इन सवालों के जवाब?
जानिए इस महीने पड़ने वाले व्रत और त्योहार
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
