हाल ही में कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। लेकिन कपिल का अर्चना का यूं मजाक बनाना फैंस को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लगातार कपिल की आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उनपर अपना गुस्सा निकल रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, ‘कपिल शर्मा शो की ऑडियंस के लिए शर्मिंदगी महसूस करता हूं। उन्हें पता भी नहीं चलता और वो अपमानित हो जाते हैं। फैट शेमिंग करते हैं। सेलिब्रिटी गेस्ट इस पर हंसते हैं। ये बिल्कुल फनी नहीं हैं।’

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘डियर कपिल शर्मा आपके निवेदन है कि प्लीज अर्चना पूरन सिंह को इज्जत दीजिए। मुझे पता है कि ये कॉमेडी है लेकिन जिस तरह से आप उनपर कमेंट करते हैं वो बहुत बुरा लगता है। मन उठ जाता है। ये एक रिक्वेस्ट है। मुझे नहीं लगता कि वो आपकी इंसल्ट के लिए पैसे लेती हैं।’

वहीं एक लिखता है, ‘मैं ये शो देखने की कोशिश करती हूं लेकिन शो में किए गए जोक्स फनी नहीं होते। ये बहुत ही अपमानजनक हैं। स्किन कलर पर जोक करना, बॉडी शेमिंग करना फनी नहीं है।’