The Great Indian Kapil Show 3: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी ने शो के कास्ट और दर्शकों के बीच में हलचल मचा दी है। जैसा कि हम जानते हैं यह शो भारत के साथ-साथ इंटरनेशनली भी बहुत पसंद किया जाता है। अर्चना पूरन सिंह को शो की जान बताया जाता है। उनकी हंसी को लेकर हर एपीसोड में कुछ ना कुछ पंच जरूर होते हैं, जो लोगों को काफी इंटरेस्टिंग लगता है। एक जज के तौर पर वह लोगों को बहुत पसंद आती हैं। इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी की खबर पर पिछले कुछ दिनों में काफी चर्चा हो रही है। जिस पर कई वीडियो भी सामने आए हैं। कपिल शर्मा शो पर सिद्धू की वापसी और अर्चना पूरन सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री पर काफी चर्चा हो रही है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी और अर्चना पूरन सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस के लिए मनोरंजक और नया होगा। शो के दौरान देखना दिलचस्प होगा कि इस बदलाव से शो पर क्या असर पड़ता है और दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया रहती है।
सिद्धू की वापसी पर अर्चना की प्रतिक्रिया (Sidhu returns to Kapil Sharma Show)
नवजोत सिंह सिद्धू पहले कपिल शर्मा शो के जज थे, लेकिन 2019 में पुलवामा हमले पर एक विवादित बयान के चलते वह इस शो से बाहर गए। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन में लगभग 5 साल बाद उन्होंने वापसी की है। अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को अपनी कुर्सी पर बैठने के लिए थोड़ी सी नाराजगी जताई और कपिल शर्मा से कहा कि सिद्धू को बोलो कि वह उनकी कुर्सी से उठ जाएं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
शो पर वापसी के लिए शर्त (Sidhu Archana controversy)
सिद्धू ने साफ-साफ बताया कि वह इस शो में तभी वापसी करेंगे, जब अर्चना पूरन सिंह उनके बगल वाली कुर्सी पर बैठी होंगी। कपिल शर्मा शो पर वापसी को उन्होंने होने घर वापसी बताया। अर्चना पूरन सिंह के साथ काम करने में उन्हें काफी मजा आता है। कपिल शर्मा ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार किया। दर्शकों से पूछने पर की क्या सिद्धू को शो में वापस आना चाहिए, दर्शकों ने एक जोरदार हां में जवाब दिया।
शो में रहेंगे दो जज (Navjot Sidhu latest news)
इस सीजन में पहली बार होगा, जब शो में दो जज होंगे। अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ही शो के जज होंगे, जो दर्शकों के लिए काफी नया होगा। इस बदलाव से शो की टीआरपी में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह के केमिस्ट्री लोगों को हमेशा पसंद आती है। उनकी एक दूसरे के साथ हंसी मजाक और कन्वर्सेशन शो को और भी मनोरंजक बनाता है। इस सीजन में उनकी जोड़ी उनकी पुरानी केमिस्ट्री को फिर से दिखाएगा।
दर्शकों के लिए नई उम्मीद (Kapil Sharma Show)
नवजोत सिंह सिद्धू की इस शो पर वापसी से लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ फैंस अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। अधिकतर फैंस सिद्धू की वापसी को लेकर काफी खुश है। शो के प्रोमो पर दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को लेकर काफी पॉजिटिव रिएक्शन दिए हैं। यह दर्शकों के लिए एक नई उम्मीद का संकेत है।
