सामग्री-
- मैदा-1 कप,
- सूजी-1 टेबल स्पून,
- मोयन के लिए तेल,
- 1 टी स्पून नमक -स्वादानुसार,
- अजवायन चुटकी भर तेल तलेन के लिए।
दाल के लिए –
- चने की दाल-1 कटोरी,
- मूंग की धुली दाल 1 टेबल स्पून,
- नमक-स्वादानुसार,
- हल्दी-1/2 टी स्पून,
- गरम मसाला में टी स्पून,
- अदरक हरी मिर्च पेस्ट 1 टी स्पून,
- नींबू का रस-1 टेबल स्पून,
- हींग चुटकी भर,
- जीरा-1 टी स्पून,
- तेल-1 टेबल स्पून
सर्विंग के लिए–
- दही-1 कप,
- मीठी चटनी,
- चटपटी हरी चटनी कटी धनिया पत्ती,
- कटे प्याज नमक तथा चाट मसाला
विधि-
- एक बाउल में मैदा, सूजी, मोयन का तेल, नमक तथा अजवायन मिलाकर पानी से गूंथकर हल्के गीले कपड़े से ढककर रख दें।
- 10 मिनट बाद छोटी-छोटी लाई बनाकर पतला-पतला रोटी की तरह बेलकर गरम तेल में डीप फ्राई कर लें।
- इन्हें पहले से भी बनाकर एअरटाइट डिब्बे में रख सकता हैं।
- पकवान तैयार हैं।
- चने की दाल को पानी में भिगोकर रख दें।
- 2 घंटे बाद प्रेशर कुकर में चने की दाल, मूंग की दाल, नमक, हल्दी, गरम मसाला, अदरक हरी मिर्च पेस्ट तथा नींबू का रस व थोड़ा सा पानी डालकर 3-4 सीटी लगाएं फिर थोड़ा मैश कर लें।
- एक पैन में तेल गर्म करके हींग जीरे का तड़का लगाकर दाल में मिला दें।
सर्व करने का तरीका-
- सर्विगं प्लेट में पकवान रखकर उसके उपर दाल का मिश्रण फैला दें
- चम्मच से दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, धनिया पत्ती व कटे प्याज से सजाकर नमक व चाट मसाला बुरक कर सर्व करें।
