अगर आप वजन घटाने की सारी कोशिशें करके हार चुके हैं तो कुछ दिन साइकिल चलाकर देखें। फिट बॉडी की ख्वाहिश है तो साइकिल चलाना जल्द शुरू करें। साइकिलिंग से बेहतर शायद ही कोई दूसरी एक्सरसाइज हो। अगर आपको फिट और एक्टिव बॉडी चाहिए तो आज से ही साइकिल चलाना शुरू कर दें। जरूरी नहीं है कि आप साइकिल चलाने के लिए अलग से समय निकालें। आप चाहें तो अपने रोजाना के कामों को पूरा करने के लिए ही साइकिल चला सकते हैं। ये छोटी सी कोशिश आपको व्यायाम जितना फायदा पहुंचाएगी। हर रोज कुछ मिनट साइकिल चलाकर ही आप आकर्षक बॉडी पा सकते हैं। इसके अलावा भी साइकिल चलाने के कई फायदे हैं।
1. इम्यूनिटी बूस्टर
रोजाना साइकिल चलाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। दरअसल, साइकिल चलाने से ब्लड फ्लो तेज़ होता है, जिससे त्वचा और कोशिकाओं यानि सेल्स को ज्यादा मात्रा में आक्सीज़न और पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा आपका शरीर तंदरूस्त होता चला जाता है और हर बीमारी से लड़ने की क्षमता रखता है। 
2.दिल को सेहतमंद और सुरक्षित रखने में मददगार 
अगर आप हर रोज कुछ देर के लिए भी साइकिल चला रहे हैं तो दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा खुद ब खुद कम हो जाता है। साइकिल चलाने से दिल की धड़कन तेज होती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है।
3. मांसपेशियों की मजबूती के लिए 
साइकिल चलाने से पैरों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे हमारे शरीर के सभी अंग सक्रिय रूप से काम करने लगते हैं।
4. वजन घटाने का बेहतरीन उपाय 
नियमित रूप से साइकिल चलाकर आप कुछ ही दिनों में वजन कम कर सकते हैं। ये शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मददगार है। रोजाना साइकिल चलाकर आप चुस्त और दुरूस्त शरीर पा सकते हैं।
5. मजे़ से खाएं हाई कैलोरी व्यंजन
ज्यादातर लोग समोसे, कचैड़ी यां फिर पूरी खाने के शौकीन होते हैं यां यूं कहें की ज्यादा तला खाना उनकी आदत में शामिल हो चुका है। जो भी हो मगर इससे बढ़ने वाला मोटापा, हमारी चिंता का विषय बन जाता है। ऐसे में साइकिल एक ऐसा रामबाण इलाज है, जो हमारे शरीर में जमा कैलोरीज़ को आसानी से बर्न कर सकता है। नियमित साइकिल चलाने से हमें मोटापा समेत कई रोगो ंसे निजात मिल सकता है। 
6. तनाव से राहत दिलाने में मददगार 
साइकिल की सवारी तनाव को कम करने में काफी हद तक लाभकारी है। विशेषज्ञों की मानें तो किसी भी खेल से तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। मगर साइकिल से मानसिक तनाव के साथ शारीरिक तंदरूस्ती भी बनी रहती है। ऐस में नियमित रूप से साइकिल चलाने वालों को अवसाद और तनाव की शिकायत होने की आशंका बहुत कम होती है।  
7 मधुमेघ से राहत 
मधुमेघ विभिन्न रोगों जैसे हृदय रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, किडनी रोग और अन्य प्रकार के रोगों के लिए खतरा होता है। मधुमेह को नियंत्रित करने में ये बहुत फायदेमंद हो सकता है। क्यों की साइकिल चलाने से कोशिकाओं में उपस्थित ग्लूकोज़ कम यां फिर समाप्त हो जाता है। फिर रक्त में उपस्थित ग्लूकोज़ को कोशिकाएं अवशोषित करके उपयोग करने वाली उर्जा में परिवर्तित कर देती है। 
8 कैंसर 
कैंसर जैसे रोगों से बचने के लिए साइकिल चलाना एक कारगर उपाय सिद्ध हो चुका है। विशेषज्ञों को मानना है कि साइकलिंग आंतों के कैंसर के खतरे को कम करता है। इससे हार्ट रेट बढ़ता है और सांसे तेज़ चलती हैं, जिससे आंतों को लाभ होता है। 
इसमें कोई दोराय नहीं है कि मानव शरीर को सामान्य कामकाज के लिए शारीरिक गतिविधि की आवश्यकता होती है। आमतौर पर 25 से 30 मिनट तब की तीव्र शारीरिक गतिविधि हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है। बाकी उम्र और शारीरिक बनावट के मुताबिक शारीरिक गतिविधि में परिवर्तन लाया जा सकता है। जैसे बच्चे अगर नियमित साइकिल चलाऐ ंतो उनकी हड्डी और माॅसपेशियां स्वस्थ रहती है।  
9 दिमागी तौर पर रहें मज़बूत
आंकड़ों की मानें तो नियमित साइकिल चलाने वाले लोगों का दिमागी स्तर आम लोगों की अपेक्षा 15 प्रतिशत ज्यादा होता है। इसके अलावा आपके शरीर में नए ब्रेन सेल्स भी बनते हैं और लगातार साइकलिंग करने से आपका दिल भी सुरक्षित रहता है। 
10 पाइए भरपूर नींद
शहरों में नींद कम आना एक आम समस्या है। मगर साइकिल दौड़ाने से तनाव कम होता है, जिससे नींद खुद ब खुद बढ़ जाती है। सुबह जल्दी उठकर साइकिल चलाना थोड़ा सा थकान भरा ज़रूर हो सकता है लेकनि आगे चलकर शरीर के लिए ज़रूर फायदेमंद साबित हेाता है। 
ये हैं फायदे
अगर आप प्रतिदिन दो किमी या 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं तो ज्यादा समय तक जवान दिखेंगे।
 आधे घंटे तक साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं एेसे में रात को बेहतरीन नींद आती है।
आधा घंटा साइकिल चलाने से बॉडी की इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव होती हैं और लोग कम बीमार पड़ते हैं।
साइकिल चलाने से बॉडी की तमाम मशल्स हेल्दी और मजबूत हो जाती हैं। इससे सेक्स पॉवर भी बढ़ता है।
साइकित चलाने से ब्रेन पॉवर एक्टिव होता हैए जो सामान्य लोगों से अधिक ब्रेन पॉवर होता है।
आधे घंटे साइकिल चलाने से व्यक्ति इतना कैलोरी नष्ट करता है कि उसका एक्ट्रा फैट कम हो जाता है।
सुरक्षा की नज़र से 
साइकिल चलाते हुए ढीले कपड़े पहनने से बचें, अन्यथा साइकिल चलाने के दौरान कपड़े फंसने का खतरा बना रहता है। 
साइकिल चलाते वक्त अपने साथ पानी ज़रूर रखें क्यों की शारारिक एक्टिविटी के कारण शरीर में पानी की मात्रा कम होने का खतरा बना रहता है। 
इस दौरान हैलमेट पहनना न भूलें। जो सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद ज़रूरी है।  
जल्दबाज़ी ने जिंदगी से सुख, समय और स्वास्थय सब छीन लिया है और अगर बदले में कुछ दिया है, तो वो हैं वाहनों से उड़ते हुए धूएं के बीच सकपकाती जिंदगी और दम तोड़ते अरमान। एक वक्त था जब उगते सूरज के साथ खेतों में पगडंडी के किनारे साइकिल तेज़ रफतार से दौड़ा करती थी और साथ ही साथ बच्चे भी उसी रफतार से दौड़ते थे। सभी पैदल यां फिर साइकिल पर ही नज़र आया करते थे। मगर अब न उगता हुआ सूरत नज़र आता है और न ही ढ़लता हुआ। अगर कुछ नज़र आता है, तो वो है भागमभाग।

यह भी पढ़े

10 आम गलतियां जो हम करते हैं डेली डाईट में