यदि आप भी परफ्यूम लगाना पसंद करती हैं तो  परफ्यूम का इस्तेमाल करते व़क़्त  इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें –

सही जगह पर लगाएं 

यदि आप चाहते हैं कि  परफ्यूम की फ्रेग्रेन्स ज्यादा देर तक टिकी  रहे तो परफ्यूम सही जगह पर लगा होना चाहिए। ध्यान रखें कि परफ्यूम कपड़ों के ऐसे हिस्सों में लगाएं जहां पसीने का असर कम होता हो। जैसे कपड़ों के बाहरी भाग में परफ्यूम लगाएं। 

कब करें इस्तेमाल 

किस जगह पर कैसे परफ्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए ये बात भी बहुत ज्यादा मायने रखती है जैसे किसी ऑफिस कॉन्फ्रेंस या सेमीनार में माइल्ड फ्रेग्रेन्स वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करें। वहीं  किसी पार्टी में जाते समय तेज़ फ्रेग्रेन्स वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करें।   

मौसम का रखें ध्यान 

परफ्यूम के चुनते समय और इस्तेमाल करते समय  मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए जैसे गर्मी के मौसम में हल्की फ्रेग्रेन्स वाले और ठंड के मौसम  में स्ट्रॉन्ग फ्रेग्रेन्स वाले परफ्यूम लगा सकती हैं। 

ऑलराउंड परफ्यूम का इस्तेमाल 

आजकल  ऑलराउंड परफ्यूम का चलन फैशन में है।  इसका इस्तेमाल कपड़ों और शरीर दोनों में किया जा सकता है क्योंकि इसके इस्तेमाल से न कपड़ों में दाग लगता है और न ही स्किन पर इसका कोई साइड इफ़ेक्ट होता है। 

घूप से बचें 

परफ्यूम लगाते समय ध्यान रखें कि आप ज्यादा देर के लिए घूप के संपर्क में न आएं क्योंकि इससे परफ्यूम की फ्रेग्रन्स काम हो जाती है। हो सके तो घूप वाले क्षेत्र से अंदर आकर ही परफ्यूम लगाएं।