Perfume Storage Ideas: आपकी पर्सनैलिटी में चार-चांद लगाने के लिए केवल अच्छे कपड़े पहनना या अच्छा दिखना ही जरूरी नहीं है, बल्कि अच्छा महकना भी बहुत ही जरूरी है। ऐसे में लोग तरह-तरह के बॉडी परफ्यूम यूज करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि परफ्यूम को खरीदने के कुछ ही दिनों के बाद उसकी महक कम होने लगती हैं।
ऐसा अक्सर तब होता है, जब आप अपने परफ्यूम को सही से स्टोर नहीं करते। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका परफ्यूम लंबे वक्त तक ऐसे ही खुशबूदार बना रहे, तो इसके लिए आपको इसे सही तरीके से स्टोर करने के बारे में पता होना चाहिए।
आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं परफ्यूम को सही से स्टोर करने के टिप्स के बारे में।
सही तापमान पर करें स्टोर

परफ्यूम को स्टोर करने के साथ-साथ उसे सही से बंद करना भी बहुत ही जरूरी है। ऐसे में आपको परफ्यूम के बॉक्स को कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इससे उसकी खुशबू कम होने लगती है। परफ्यूम को स्टोर करते हुए तापमान का खास ख्याल रखना भी बहुत ही जरूरी होता है। आपको परफ्यूम की बॉटल को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां पर टेप्रेचर नॉर्मल हो। परफ्यूम को ना ज्यादा गरम जगह रखें और ना ही बहुत ठंडी जगह।
परफ्यूम को बॉक्स में ही रखें
अगर आप परफ्यूम को बॉक्स उसके बॉक्स के साथ स्टोर करते हैं, तो इससे वो और भी ज्यादा लॉन्ग लास्टिंग हो जाता है। ऐसे में बॉक्स को फेंकने की गलती ना करें। आपको शायद ये ना पता हो कि बॉक्स को इस तरह से स्टोर किया जाता है कि उसकी खुशबू उसके अंदर लंबे वक्त तक बनी रहे। इसके साथ ही आपको परफ्यूम बॉक्स को बहुत ज्यादा हिलाना नहीं चाहिए। हिलाने से परफ्यूम में बुलबुले बनने लगते हैं, जिससे उसकी महक कम हो जाती है।
किसी सूखे स्थान पर रखें

अगर आप परफ्यूम को किसी नमी वाली जगह पर स्टोर करते हैं, तो इससे उसके अंदर कई तरह के कैमिकल रिएक्शन होने लगते हैं और उसकी महक कम हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके परफ्यूम की खुशबू हमेशा बनी रहे, तो इसके लिए आपको उसे किसी ऐसी जगह पर रखना होगा, जहां नमी कम हो।
इस्तेमाल करने से पहले न खोलें
एक्सपर्ट्स की मानें तो परफ्यूम बहुत ही सेंसिटिव होता है। इसका ढक्कन ज्यादा देर खोलने की वजह से इसमें ऑक्सीजन मिक्स हो जाती है। जिससे इसकी खुशबू कम हो जाती है। ऐसे में इसे इस्तेमाल से पहले कभी भी खोलकर नहीं रखना चाहिए। इसे तभी खोलें जब इसकी जरूरत हो।
यह भी देखें-ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस हैं कमाल, आप भी जरूर करें ट्राई: Fancy Blouse Design
बदलते रंग को ना करें नजरअंदाज

अगर आपके परफ्यूम का रंग बदल रहा है, तो इसका मतलब है कि वो खराब हो रहा है। इसे नजरअंदाज ना करें। अगर आपके परफ्यूम का रंग बदल रहा है, तो आपको इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे आपको स्किन प्रॉबलम्स हो सकती हैं। अगर आप सफर कर रहे हैं, तो आपको छोटे परफ्यूम रखने चाहिए। सफर में परफ्यूम बॉटल ज्यादा हिलने से उसकी महक कम हो सकती है।
