आज कल भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत का ध्यान रखना और भी मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में बीमारियों से अपनी रक्षा करना भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बीमारियों से बचने और अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए योग सबसे जरुरी बनता जा रहा है। आज हम भी आपको ऐसे ही 10 आसनों के बारें में बता रहे हैं। जिन्हें रोजाना करने से आपको ना सिर्फ अपनी सेहत में सुधार मिलेगा बल्कि आपका दिमाग भी इससे शांत रहेगा। जिससे किसी तरह का तनाव आपके आस पास भी नहीं रहेगा।
अंजलि मुद्रा

इस आसन में आपको जमीन पर पलथी मार कर बैठना होगा। इसके बाद अपनी आंखे बंद करके दोनों हाथों को जोड़ कर दिल के चक्र के बीचों बीच रखना है। यह मुद्रा दिल के दोनों कोनों के बीच का संतुलन दिखाती है।
सुखासन

इस आसन के लिए जमीन पर बैठ जाए औैर अब अपनी कमर की हड्डी को सीधा कर लें। इसेक बाद 60 सेकेंड के लिए सांस खींचें और छोड़ें। इस आसन के दौरान आपको अपना ध्यान इसी पर केंद्रित करना होगा। ऐसा करने से मन और दिमाग को शांति मिलती है। शरीर से सारी घबराहट दूर होती है। इस आसन से तनाव भी दूर होता भी
मर्जरी आसन

इस आसन के लिए आपको शरीर को टेबल के आकार की तरह बनाते हुए बैठना है। इसमें आपके घुटनों और हाथों के बल पर देना है। अब अपने कंधे और हथेली एक सीध में करें। कूल्हे और घुटने भी सीध में रखें। अब कुछ देर इसी अवस्था में रहें।
उत्तान शिशो आसन

इस आसन के निए घुटने और हथेली के बल बैठ जाए। अब धीरे धीरे अपने हाथों को थोड़ा आगे की तरफ बढ़ाएं। अब अपनेे पैर के अंगूठों को अदर की तरफ मोड़ लें। अब सांस छोड़ने पर कूल्हों को पीछे एढ़ियों की तरफ ले जाएं। कोहनी को जमीन से न छूने दें। माथे को नीचे झुका कर गर्दन को आराम दें। इस आसन से नींद न आने की तकलीफ दूर होती है।
पश्चिमोत्तनासन

इस असान के लिए जमीन पर बैठ कर पैरों को आगे की तरफ सीधे फैला लें। अब अपने सिर को घुटनों की तरफ ले जाएं। अब कुछ देर ही अवस्था में रहें। इस आसन से तनाव और थकान दूर होती है साथ ही इससे पाचन क्रिया भी सुधरती है।
जानू शीर्षासन

इस आसन के लिए आपको जमीन बैठ कर पैर आगे की तरफ फैलाना है। अब अपने दोनों हाथों से पैर के अंगूठों को छूने की कोशिश करें। इसके बाद एक पैर मोड़ कर दूसरे के साथ ऐसा ही करें। यह सिरदर्द की समस्या से आराम देता है। इसके अलावा इस आसन से लड़कियों को पीरियड्स के दर्द से भी आराम दिलाता है।
सालांब शीर्षासन

इस आसन में आपको अपने सिर के बल खड़े होना है। इसके बाद शरीर का पूरा भार गर्दन या सिर पर डालने के बजाए कंधों और हाथों पर डालिए।
बालासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले घुटने के बल बैठ जाए। अब अपने हाथों को आगे की तरफ फैलाते हुए अपने शरीर को आगे की तरफ झुकाइये और सिर को जमीन से लगा कर आराम दीजिए। अब कुछ देर तक इसी अवस्था में रहें।
शवासन

इस आसन के लिए आप आराम से जमीन पर लेट जाए। अब अपना चेहरे को ऊपर की तरफ सीधा रखें। अपने हाथों को शरीर से लगा कर सीधा रखें और हथेलियों को खुला और छत की तरफ मुंह करता हुआ रखें।
करीना से लेकर कटरीना तक नो मेकअप लुक में भी लगती है गॉर्जियस
