'निवेदन नहीं अब नरसंहार होगा' बोले मनोज,'भैया जी' का टीज़र हुआ रिलीज़: Bhaiyya Ji Teaser Release
Bhaiyya Ji Teaser Release

Bhaiyya Ji Teaser Release: मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपने फैंस के लिए एकदम टशन भरे अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं। फिल्म ‘सिर्फ एक बन्दा काफी है’ मनोज बाजपेयी एक वकील की भूमिका में नज़र आए थे। उनके इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब मनोज फिल्म ‘भैया जी’ में नज़र आएँगे। फिल्म के नाम से ही पता चल रहा है कि फिल्म काफी हटकर होने वाली है। फिल्म भैया जी का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि कैसा है टीज़र जिसे सोशल मीडिया पर इतना पसंद किया जा रहा है।

Also read : ‘भैया जी’ का टीज़र इस दिन होगा रिलीज़, दबंग किरदार में नज़र आएंगे मनोज: Bhaiya Ji Teaser Release

टीज़र शुरू होता है 2014 के सीतामंडी के क्षेत्र से। टीज़र में मनोज बाजपेयी ज़मीन पर पड़े हुए हैं ,उनके माथे से खून बह रहा है। ये मैदान खाली पड़ा है और निढाल पड़े मनोज बाजपेयी को भीड़ ने घेर रखा है। तभी भीड़ में एक आदमी जो मनोज पर हमला करने के लिए खड़ा हुआ है वो एक आदमी से कहता है कि मार इसे तो व्यक्ति कहता है कि हम नहीं मारेंगे ‘माँ कहती है इसका आँख सांप जैसा फोटू खींचता है’ फिर व्यक्ति दूसरे आदमी से कहता है की मार दे इसे ये सुनकर वो बोलता है ‘नहीं मालिक हम बीड़ी जला रहे हैं’ फिर भीड़ में मौजूद अन्य व्यक्ति को कहा जाता है तो वह कहता है कि हम काहे मारें, हम तो सिर्फ दर्शन करने आये थे रोज़ रोज़ थोड़े न मिलता है इनका दर्शन।

फिर ये मौका अगले व्यक्ति को दिया जाता है और वो ज़ख़्मी पड़े मनोज पर हमला करता है जैसे ही वो हमला करने की कोशिश करता है मनोज का पाओं हिलता है और भीड़ भयभीत होकर पीछे हटने लगती है। अंत में सबको उकसाने वाला व्यक्ति खुद ही मनोज पर हमला कर देता है और तभी मनोज आँखें खोल लेते हैं ये देखते ही सारे वहां से भागने लगते हैं। मनोज एकदम सनकी अंदाज़ में उस व्यक्ति के हाथ से बीड़ी छीन लेते हैं जो खुद भीड़ में भाग रहा होता है। टीज़र के अंत में मनोज बाजपेयी की आवाज़ में दमदार डायलॉग सुनाई देता है कि निवेदन नहीं अब नरसंहार होगा नरसंहार……। टीज़र में मनोज की दहशत को दिखाया गया है कि भीड़ मिलकर भी एक निहत्ते और ज़ख़्मी व्यक्ति को मार नहीं पा रही है। वहां मौजूद लोग इतने डरे हुए हैं कि ज़रा सा पैर हिलते ही वहां से भागने लगते हैं।

फिल्म भैया जी का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। ये फिल्म मनोज बाजपेयी की 100 वीं फिल्म है। फिल्म का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। टीज़र में मनोज एक दबंग अवतार में नज़र आ रहे हैं। फिल्म ‘भैया जी’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। गौरतलब है कि फिल्म सिर्फ एक बन्दा काफी है का निर्देशन भी अपूर्व सिंह कार्की ने ही किया है। मनोज बाजपेयी ‘भैया जी’ के निर्माता के रूप में प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। मनोज ने टीज़र को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि निवेदन नहीं अब नरसंहार होगा, आ गयी है भैया जी की पहली झलक…..। टीज़र को काफी पसंद किया जा रहा है , अब देखना होगा कि फिल्म का ट्रेलर कैसा होगा और फिल्म को दर्शकों द्वारा क्या रेस्पॉन्स मिलेगा।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...