Bhaiyya Ji Teaser Release: अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने फैंस के लिए एक बार फिर कुछ नया लेकर आ रहे हैं। उनके फैंस में जो फैमिली मैन को लेकर दीवानापन है वो और कहीं नहीं है। इसके साथ ही उनकी फिल्म ‘सिर्फ एक बन्दा काफी है’ को भी काफी पसंद किया गया था। मनोज जल्द ही एक नए अवतार में फैंस का मनोरंजन करते नज़र आएँगे। उनकी अगली फिल्म ‘भैया जी’ जल्द ही अपना कमाल दिखाएगी। तो चलिए जानते हैं कि कब रिलीज़ होगा फिल्म का टीज़र जिसके लिए उनके फैंस इंतज़ार कर रहे हैं।
Also read : 14 सालों से रात का खाना नहीं खाते हैं मनोज वाजपेयी, जानिए क्या है कारण: Manoj Bajpayee Story
कब आएगा टीज़र
फिल्म ‘भैया जी’ के लिए फैंस बहुत बेक़रार हैं। फिल्म ‘भैया’ जी के टीज़र की रिलीज़ डेट बताते हुए मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में मनोज बाजपेयी एकदम टशन में बैठे हुए दिख रहे हैं। मुंह में सिगरेट दबाए , काँधे पर गमछा डाले एकदम दबंग तरीके से ज़मीन पर बैठे नज़र आ रहे हैं। पोस्टर पर फिल्म ‘भैया’ जी की रिलीज़ डेट की जानकारी भी दी हुई है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म ‘भैया जी’ का टीज़र 20 मार्च दोपहर 2:42 को रिलीज़ होगा। पोस्टर शेयर करते हुए मनोज ने पोस्ट किया कि ‘आ गये हैं वो’ , इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज़ डेट भी बतायी है जो कि 24 मई है।
मनोज की 100 वीं फिल्म
फिल्म ‘भैया जी’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। सिर्फ एक बन्दा काफी है जैसी दमदार फिल्म का निर्माण भी अपूर्व ने किया था , जिसे बेहद पसंद किया गया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ मुख्य भूमिका में कौन नज़र आएगा ये तो फिल्म के टीज़र के रिलीज़ होने के बाद पता चलेगा। लेकिन मनोज ने सोशल मीडिया पर अभिनेता विपिन शर्मा को भी टैग किया है तो ज़ाहिर है कि फिल्म में विपिन शर्मा भी नज़र आएँगे। फिल्म भैया जी मनोज बाजपेयी की 100 वीं फिल्म है। मनोज इस फिल्म से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखे जा रहे हैं। देखना होगा कि दर्शकों को फिल्म कितनी पसंद आएगी।
