Bandaa: मनोज बाजपेयी बड़े परदे पर जब भी नज़र आते हैं तो कुछ अलग लेकर ही आते हैं। उनकी फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं और इंतज़ार हो भी क्यों न मनोज की एक्टिंग का कायल कौन नहीं है। अब अपने फैंस के लिए मनोज कुछ नया लेकर आ रहे हैं। फिल्म ‘बन्दा’ ओ टी टी पर रिलीज़ होगी जिसमें मनोज एक प्रतिष्ठित वकील की भूमिका में नजर आएंगे।
पोस्टर की झलक के बाद फैंस की बेसब्री और बढ़ गयी है। बन्दा का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। मनोज बाजपाई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे शेयर किया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कर्की ने किया है। मनोज के साथ अजय सोनी और कौस्तव सिन्हा नज़र आएँगे। फिल्म मई 2023 में रिलीज़ होगी। मनोज बाजपाई अपने काम की वजह से अपने फैंस के दिल में जगह बनाएं हुए हैं इसलिए फैंस फिल्म के इंतज़ार में हैं। फैमिली मैन का काम तो उनके फैन्स को इतना पसंद आया था कि उनके किसी भी ट्वीट या इन्स्टा पोस्ट पर फैन्स उनसे फैमिली मैन के अगले सीजन की तारीख पूछने लगते हैं। अब देखना होगा कि फिल्म ‘बन्दा’ को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।
