Romantic Places in Jamnagar
Romantic Places in Jamnagar

Romantic Places in Jamnagar: गुजरात का जामनगर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, वजह देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की चर्चित शादी, जिसमें देश से ही नहीं विदेश से भी कई मेहमान शामिल होने जा रहे हैं। जामनगर बहुत ही खूबसूरत समुद्री इलाका है, जहां कई रोमांटिक लोकेशन हैं। यहां हम आपको जामनगर की पांच खूबसूरत और रोमांटिक जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ एक्प्लोर कर सकते हैं।

लखोटा पैलेस

जामनगर का लखोटा पैलेस एक अद्भुत जगह होने के साथ ऐतिहासिक भी है। लखोटा पैलेस के बिना के जामनगर का टूर अधूरा है। रणमल झील के बीच स्थित इस पैलेस का निर्माण जाम रणमलजी द्वितीय द्वारा करीब 1820 से 1852 के बीच कराया गया था। झील के चारों तरफ बुर्ज, विश्राम स्थल और खूबसूरत मंडप बनाए गए हैं। इसमें एक संग्रहालय भी मौजूद है, साथ ही यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। नाईट व्यू इस जगह की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देता है।

मरीन नेशनल पार्क

Romantic Places in Jamnagar
Romantic Places in Jamnagar

मरीन नेशनल पार्क को साल 1980 में भारत के पहले मरीन सेंचुरी का दर्जा मिल था। ये जगह जामनगर के कोस्टल एरिया के हाई टाइड जोन में स्थित है। यहां का नीला पानी काफी साफ़ सुथरा है। मार्च से अक्टूबर महीने के बीच यहां पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ लगती है। यहां छोटी-छोटी चट्टान जैसी संरचनाएं खूबसूरत हैं, साथ ही इनके नीचे छोटी-छोटी प्रजातियां छिपी रहती हैं।

Read Also: 20+ गुजरात में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

प्रताप विलास पैलेस

जामनगर में घूमने लायक जगहों में से प्रताप विलास पैलेस का नाम जरूर आता है। इस पैलेस का निर्माण 1907 से 1015 के बीच जाम रणजीत सिंह जी के करवाया था। इस पैलेस की दीवारों पर पुराने समय की तलवारे और कवच मौजूद हैं। साथ ही यहां कई पेंटिंग्स भी लगाई गई हैं। इतिहास प्रेमियों को ये जगह काफी पसंद आती है। अगर आप और आपका पार्टनर इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो इस जगह जाना न भूलें।

बेचटेल बीच

Romantic Places in Jamnagar
Romantic Places in Jamnagar

बेचटेल बीच जामनगर का मशहूर बीच है। सफेद के ऊपर नीले पानी की खूबसूरती किसी का भी मन मोह लेती है। लोग यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखने के लिए आते हैं। उगते और डूबता सूरज की लालिमा इस बीच को और ही खूबसूरत बना देती है। अपनी खूबसरती के अलावा ये जगह शांत वातावरण के लिए भी लोगों के बीच काफी मशहूर है।

दरबारगढ़ पैलेस

ये जगह जामनगर के बड़े ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। इस पैलेस का निर्माण 1540 ईस्वी में कराया गया था। इसमें बनी उत्कृष्ट कृति में राजपूत और यूरोपीय दोनों प्रभाव देखने को मिलते हैं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...