Nita Ambani Latest Look: नीता अंबानी 60 साल की उम्र में भी अपने शानदार फैशन सेंस से यूथ को कड़ी टक्कर दे रही हैं। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ बेटे की शादी का जश्न मनाया, जिसके दौरान नीता फंक्शन की जान बन गई। सभी की निगाहें उन पर टिक गई।
नीता ने लाल साड़ी में बिखेरा शाही अंदाज
मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने जामनगर में एक और पार्टी की मेजबानी की। यह जामनगर में रिलायंस के कर्मचारियों के लिए एक डिनर पार्टी थी और पूरे अंबानी परिवार ने इसकी शोभा बढ़ाई।नीता के मेकअप आर्टिस्ट, मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने अपने आईजी हैंडल पर सजी-धजी बिजनेसवुमन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। नीता ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके चारों तरफ सुनहरी और चांदी की धारियां थीं। उनके पल्लू पर खूबसूरत स्कैलप्ड कढ़ाई वाला बॉर्डर था, जो उनके साड़ी में चार चांद लगा रहा था।
अपनी शाही साड़ी के साथ मेल खाने के लिए नीता ने कढ़ाई के काम वाला मैचिंग सेमी-स्लीव ब्लाउज चुना। स्मोकी आंखें, न्यूड लिप्स, ड्यूई बेस और लाल बिंदी ने उनके लुक को पूरा किया। इसके साथ नीता ने अपने लुक को कई गुना बढ़ाने के लिए ज्वेलरी और गजरा से सजा हुआ बन हेयरस्टाइल चुना। साथ ही नीता ने एक बड़ा रानीहार , मैचिंग झुमके, हीरे का कड़ा और कुछ अंगूठियां पहनी थीं जो उनके शाही लुक को पूरी तरह से निखार रही थीं।
गुजराती बहू के लुक में दिखी राधिका मर्चेंट
अंबानी खानदान की छोटी बहू राधिका मर्चेंट गुजराती बहू के लुक में दिखी । राधिका ने सुनहरे पैचवर्क और हाथी की आकृति वाली नारंगी रंग की घाघरा-चोली चुनी । उन्होंने इसे गुलाबी रंग के दुपट्टे के साथ जोड़ा और अपने लुक को भारी स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ कम्प्लीट किया।
नीता अंबानी ने प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी में अपनी होने वाली बहू , राधिका मर्चेंट का गर्मजोशी से स्वागत किया। शाही वाइन रंग के कस्टम शिआपरेल्ली गाउन में नीता बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने मंच पर दिल छू लेने वाला भाषण देकर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का अपने परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया और प्यार से उन्हें अंबानी बेटी कहा।
