sonam kapoor
sonam kapoor

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी हैं। उन्होंने अपना करियर एक को-डायरेक्टर के रूप में शुरू किया था और 2007 में अपनी फिल्म “सांवरिया ” से ऐक्टिंग की शुरुआत की थी। 2018 में सोनम ने आनंद आहूजा से शादी की और 2022 में सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया। सोनम कपूर आहूजा की कुल संपत्ति की बात करें तो, वह उन कुछ बी-टाउन हस्तियों में गिनी जाती हैं, जिनके पास बड़ी महंगी कार, घर और गहने है। दिल्ली, मुंबई और लंदन में आलीशान बंगलों से लेकर मर्सिडीज बेंज एस500, बीएमडब्ल्यू 730 एलडी जैसी कारों और कई अन्य कारों तक, सोनम ऐसी कई शानदार वस्तुओं की मालिक हैं। 

read also: सोनम ने खरीदा मुंबई में घर, जानें क्या है घर की दीवारों में खास: Sonam Kapoor Home

सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा के पास नई दिल्ली के सबसे महंगे इलाकों में से एक पृथ्वीराज रोड पर एक स्वप्निल बंगला है, जिसे लुटियंस बंगला क्षेत्र भी कहा जाता है। उनकी हवेली को ‘शेर मुखी’ बंगला कहा जाता है और यह 3170 वर्ग गज (28,530 वर्ग फुट) में फैली हुई है। हवेली के अंदर, उनके पास एक शाही बेडरूम, वुडन स्टडी रूम, बड़ी-बड़ी पेंटिंग से खूबसूरती से सजाया गया एक ड्रॉइंग रूम, एक किचन और एक आलीशान लॉन है। 

सोनम और आनंद को शादी के बाद अपने लंदन वाले घर में समय बिताते हुए देखा जाता है। यह खूबसूरत घर शानदार वस्तुओं से भरा हुआ है और इसे रूशाद श्रॉफ ने डिजाइन किया है। इस घर में परिवार और दोस्तों के गेट- टू-गेदर लिए ड्रॉइंगरूम, नेचर से प्रेरित वॉलपेपर, एक बढ़िया झूमर, वुडन फ्लोर, एक चिमनी, पिकनिक के लिए सबसे अच्छा एक सुंदर बगीचा और बहुत कुछ शामिल है।

सोनम कपूर आहूजा टॉप क्लास कारों की मालिक हैं।एक्ट्रेस के पास मर्सिडीज बेंज S500, BMW 730 LD, ऑडी A6 और ऑडी Q7 है। कुल मिलाकर इन कारों की कीमत सोनम को लगभग 4.2 करोड़ रुपये के आसपास पड़ी है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम ने  अपनी बहन रिया कपूर के साथ 2017 में अपना फैशन लेबल “रीसन ” लॉन्च किया था। ब्रांड का नाम बहनों के नाम के पहले अक्षरों के आधार पर रखा गया था और जिसका अर्थ है ‘कारण’  यह इंडो-वेस्टर्न कपड़े देता है और सभी शॉपर्स स्टॉप आउटलेट्स में उपलब्ध है।

वही 2022 में सोनम कपूर आहूजा ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ मुंबई और दिल्ली में “वेज-नॉनवेज”  और  “भाने ” स्टोर्स के नाम से  एक और फैशन ब्रांड खोला था। माता-पिता बनने की एनाउंसमेंट के बाद, यह कपल पहली बार मुंबई स्टोर लॉन्च के दौरान दिखाई दिए थे। उनका वेजनॉनवेज  स्टोर मल्टी-ब्रांड स्नीकर्स बेचता है, जबकि “भाने”  जेन्ट्स और लेडिज आउटफिट्स देता है।