Sonam Kapoor News: बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। बीते दिनों सोनम अपनी प्रेगनेसी को लेकर सुर्खियों में थी। वहीं आज फिर से सोनम के घर से ख़बर आ रही है। ये खबर सोनम के घर हुई करोड़ों की चोरी की है। चोरी के बाद सोनम के सास-ससुर ने पुलिस में कंप्लेन भी की जिसकी कार्रवाई जारी है। आइए विस्तार से जानते है कि आख़िर क्या मसला है:
दरअसल इन दिनों सोनम कपूर तो मुंबई में रह रही हैं लेकिन सोनम के दिल्ली वाले घर में चोरी हो गई है। जहां उनके घर में केवल सास-ससुर रहते थे। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो सोनम कपूर के सास-ससुर ने पुलिस कंपलेंट करवाई है। वहीं हाई प्रोफाइल केस के चलते कार्रवाई भी शुरु हो गई है। सूत्रों पर यकीन करें तो बताया जा रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर में करीब 1.41 करोड़ रुपये की चोरी हुई है, जिसके कारण घर के 25 कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई है। चोरों का तेजी से पता लगाया जा रहा है।

बॉलिवुड के कलाकारों के जीवन में आए उतार- चढ़ाव कब सुर्खिया बन जाए पता नहीं चलता है। ऐसे ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा का परिवार भी खबरों में बना रहता है। आपको पता है क्या की आख़िर सोनम के जिस घर में चोरी हुई है वहां कौन-कौन रहता था। दरअसल, सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर में उनके सास-ससुर और आनंद आहूजा की दादी सरला आहूजा रहती हैं। वहीं चोरी की भनक 11 फरवरी को परिवार को लगी थी, जिसके बाद ये केस फाइल किया गया। वहीं इससे पहले भी खबरें थीं कि सोनम कपूर के ससुर धोखा धड़ी के शिकार हुए थे। दरअसल, बताया गया था कि 27 करोड़ की धोखाधड़ी में 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

फैशन क्वीन एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने ग्लैमरस लुक्स और प्रेगनेंसी के चलते चर्चा में थी। उन्होंने बीते दिनों अपनी प्रैग्नेंसी का खुलासा किया था, जिसके बाद वह मुंबई की एक पार्टी में बेबी बंप फ्लौंट करती नजर आईं थीं। वहीं फैंस और सेलेब्स ने भी उन्हें जमकर बधाई दी थी। अपने फैशन और लाइफस्टाइल को लेकर हालांकि वह कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुकी हैं,लेकिन फिर भी वह ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए नजर आती हैं।
साल 2018 में सोनम कपूर ने बिजनेस मैन आनंद आहूजा से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने कई बार अपनी बीमारी पीसीओस होने की बात भी फैंस के साथ शेयर की थी। जैसे कि सोनम कपूर अपने हर सुख-दुख को अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं अब साल 2022 में सोनम कपूर आहूजा ने अपनी प्रैग्नेंसी की खबर से फैंस को एक बार फ़िर से खुश कर दिया है।
