बाॅलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर आहूजा शादी के बाद से ही अपने पति के साथ रह रही है। इन दिनों भी सोनम दिल्ली में अपने पति के घर पर ही है। लाॅकडाउन के दौरान सोनम ने अपने इस घर से भली भांति अपने दर्शकों को भी वाकिफ करवाया।

सोनम से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसी तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनका घर भी साफ नजर आ रहा है। हाल ही में सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने दिल्ली में एक नया घर लिया है। इस घर की कीमत करीब 173 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कीमत की तरह ही सोनम का घर भी काफी आलिशान है। सोनम और आनंद के इस घर में आपको हर तरह की सुख सुविधाएं मिलेगी। घर का हर एक कोना सोनम ने बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया हुआ है।

तस्वीरों में देख सकते हैं कि आनंद और सोनम का बेडरूम भी देखने में काफी खूबसूरत है। सोनम का यह घर किसी ड्रीम होम से कम नहीं है। सोनम ने अपने दर्शकों के साथ अपने इस घर की कई तस्वीरोें को साझा किया है।

दर्शकों को भी सोनम का यह घर काफी पसंद आया है। इसी लिए तो सोनम के घर की इन तस्वीरों को लाखों लोगों ने पसंद किया है। इसके साथ ही लाखों लोगों ने इंस्टाग्राम के जरीए इन तस्वीरों पर लाइक व कमेंट कर अपनी तारीफ सोनम तक पहुंचाई है।

सोनम की यह तस्वीर रेंडम क्लीक लग रही है। इसमें वह अपने कमरे में लेपटाॅप पर कुछ काम करती दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में सोनम की हंसी उनकी खुशी को साफ जाहीर कर रही है।

सोनम ने अपने इस घर में पति आनंद की पसंद का भी ध्यान रखा है औैर पति को किताबों का शौक होने के कारण सोनम ने अपने इस घर में एक छोटी सी किताबों की लाइब्रेरी भी बनाई है।
आनंद अक्सर अपने काम के बाद बचे हुए फ्री टाइम मेुं किताबें पढ़ा करते हैं। इसके अलावा हमने कर्ठ बार सोनम को कुकिंग करते हुए भी देखा है।
कई बार सोनम को कुकिंग के लिए कीचन से तस्वीरें भी शेयर करते देखा गया है। सोनम के इस घर में उन्होंने अपने कीचन को भी अच्छा लुक दिया है।
सोनम के घर की इन तस्वीरों को देख कर उनके फेंस फूले नहीं समा रहे हैं। अपनी चहेती कलाकार सोनम के घर के इस सुंदर से डिजाइन के आगे कई बड़े बड़े बंगले भी फीके ही नजर आते हैं।
