‘‘यदि शिशु ब्रीच स्थिति में रहा तो लेबर व डिलीवरी पर क्या असर होगा। क्या मैं योनि मार्ग द्वारा शिशु को जन्म दे पाऊंगी?”

आप योनि मार्ग से शिशु (वैजाइनलबर्थ) को जन्म दे पाएँगी या नहीं, यह काफी कारणों पर निर्भर करता है जिसमें आपके डॉक्टर की नीति व आपकी अवस्था भी शामिल है। कई डॉक्टर ब्रीच शिशु की स्थिति में सी सैक्शन करना पसंद करते हैं क्योंकि अनेक अध्ययनों से पता चला है कि ऐसा करना काफी हद तक सुरक्षित रहता है। यदि फ्रैंक ब्रीच स्थिति है तो पेल्पिबरन में काफी जगह होती है फिर सी-सैक्शन के बिना भी काम चल सकता है। सबसे बड़ी बात तो यही है कि आखिरी घड़ियों में शिशु किस स्थिति में होगा, डॉक्टर उसी के हिसाब से फैसला लेंगे। आप डॉक्टर से पूछकर सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर लें ताकि आपको उस समय घबराहट या डर महसूस न हो।

‘‘डॉक्टर का कहना है कि शिशु ओब्लिक स्थिति में है।यह क्या है व डिलीवरी पर इसका क्या असर होगा?

 इस स्थिति का मतलब है कि शिशु ने थोड़ी अटपटी मुद्रा बना ली है। उसका सिर नीचे की ओर सर्विक्स में जाने की बजाय आपके नितंब की ओर है। डॉक्टर के हाथों की मदद से उसकी स्थिति में सुधार लाना होगा अन्यथा योनि मार्ग से जन्म में दिक्कत होगी।यदि ऐसा नहीं हो पाता तो फिर सी-सैक्शन करना होगा। कई बार शिशु ‘ट्रांसवर्स’ स्थिति में भी आ जाता है, तब यही तरीका अपनाया जाता है।

ये भी पढ़ें-

जाने क्या है रक्तस्त्राव के संकेत और लक्षण

डॉक्टर से जानकारी रखें

हर चीज पर लगातार नज़र रखें

आप हमें फेसबुक,ट्विटर,गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।