शोमा आनंद की 6 खास बातें
1. शोमा ने फिल्म हंगामा, क्या कूल हैं हम, कल हो न हो में यादगार किरदार निभाए हैं।
2. टेलीविज़न में भाभी और हम पांच में निभाए उनके किरदार ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दी।
3. बहुत कम लोग ये जानते हैं कि शोमा ने 80 के दशक की कुछ फिल्मों में बतौर हीरोइन भी काम किया था जैसे कूली और जागीर।
4. अपनी पहली फिल्म बारूद में शोमा ने ऋषि कपूर के साथ बतौर अभिनेत्री स्क्रीन शेयर किया था।
5. 2007 से 2009 तक जी टीवी पर चले सीरियल मायका में शोमा आनंद ने अहम भूमिका निभाई थी।
6. शोमा ने एक्टर तारीक शाह के साथ शादी की और उनकी बेटी का नाम सारा है।
