बेबी शावर पर लेकर जाएँ ये तोहफे, अपनों को आएगा पसंद
अगर आपके घर में भी बेबी शावर की रस्म होने वाली है या आपको भी इस रस्म के लिए कहीं से न्योता मिला है, तो आप इन शानदार तोहफों से बेबी शावर को खास बना सकती हैंI
Baby Shower Gift Idea: हर महिला के लिए प्रेगनेंसी का समय बहुत ही खास होता हैI यह समय होने वाली नई माँ के लिए एक अलग अनुभव और प्यारा एहसास तो लेकर आता ही है, साथ ही इससे परिवार के बाकी सदस्यों के लिए भी ख़ुशी का माहौल बनता हैI जैसे ही गर्भवती महिला का 7 वां महीना शुरू होता है, वैसे ही परिवार में जश्न का माहौल बन जाता है, आखिर इस समय गोद भराई यानी बेबी शावर की रस्म जो की जाती हैI आजकल यह रस्म बहुत धूमधाम से की जाने लगी हैI इस फंक्शन में अब लोग आने वाले बेबी के साथ-साथ नई माँ के लिए भी अलग-अलग तरह के गिफ्ट्स लेकर जाते हैंI
अगर आपके घर में भी बेबी शावर की रस्म होने वाली है या आपको भी इस रस्म के लिए कहीं से न्योता मिला है, तो आप इन शानदार तोहफों से बेबी शावर को खास बना सकती हैंI
बच्चे के लिए बेबी कैरियर

छोटे बच्चे को आरामदायक व सुरक्षित तरीके से कैरी करना बेहद जरूरी होता हैI ऐसे में बेबी शॉवर के अवसर पर बेबी कैरियर गिफ्ट में देना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता हैI यह मां के लिए भी उपयोगी उपहार है और बच्चे के काम की भी चीज़ हैI आजकल बाजार में तरह-तरह के बेबी कैरियर आने लगे हैं, आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार बच्चे के कंफर्ट को ध्यान में रखकर खरीदें और अपनों को गिफ्ट करेंI
बेबी डायपर बैग

बेबी के आने के बाद नई माँ को काफी ट्रैवल भी करना होता है, ऐसे में उनके लिए बेबी डायपर बैग एक उपयोगी उपहार हैI इस बैग में नई माँ बेबी के डायपर को सुरक्षित तरीके से कैरी कर सकती है और जरूरत के समय बिना किसी परेशानी के इनका इस्तेमाल भी कर सकती हैI बाजार में आपको अलग-अलग साइज के डायपर बैग मिल जाएँगे, आप इन्हें अपने बजट के अनुसार खरीद सकती हैंI
नई माँ के लिए ग्रूमिंग किट

जी हाँ, प्रेगनेंसी के दौरान व डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाएं अपनी खूबसूरती का ध्यान रखना ही छोड़ देती हैंI अपने लिए जरूरी प्रोडक्ट्स भी नहीं खरीदती हैं, ऐसे में ग्रूमिंग किट उनके लिए बहुत ही उपयोगी उपहार हो सकता हैI इसकी मदद से वे खुद को संवार सकती हैं और खुद को पैम्पर कर सकती हैंI
पोर्टेबल बेबी बेड
नए बेबी के लिए आरामदायक नींद बहुत जरूरी हैI ऐसे में बच्चा जब तक सो रहा होता है माँ को उसके पास ही रहना पड़ता है, ताकि बेबी अच्छे से सो सकेI इसलिए पोर्टेबल बेबी बेड बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है, इसे आसानी से इधर से उधर ले जाया जा सकता है और इसमें बेबी की नींद भी ख़राब नहीं होती है, वह माँ की नज़रों के सामने चैन से सोता हैI इस बेड की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें मच्छरदानी भी लगी होती है, जिसके कारण बच्चों को मच्छर या कीड़े-मकोड़े काटने का डर भी नहीं रहता हैI
