woman showing her pimple with both fingers on skin
Risks of Popping Pimples

Summary: चेहरे पर ये दाने दिखें तो हाथ लगाना भी पड़ सकता है नुकसानदायक

हर दाना पिंपल नहीं होता और कुछ स्किन समस्याओं को फोड़ना गंभीर नुकसान दे सकता है। सिस्टिक एक्ने, मिलिया, स्किन टैग्स, कोल्ड सोर और सेबोरहाइक केराटोज़ को छेड़ना दाग, संक्रमण और दर्द बढ़ा सकता है।

Risks of Popping Pimples: मुंहासे हो जाना नई बात बिलकुल नहीं है। किसी खास उम्र और समस्या के चलते यह आपके शरीर में अपनी जगह पक्की कर ही लेते हैं। मगर फिर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इन मुहांसों का इलाज इन्हें फोड़ देने में ही महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि उन्हें फोड़ देंगे तो यह बढ़ेंगे नहीं जबकि इनको फोड़ना ही गलत हो जाता है। दरअसल कुछ खास तरह के मुंहासे होते हैं जिनको ना फोड़ा जाना ही सही रहता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह बात पता ही नहीं होती है, इसके चलते वो लोग इन्हें फोड़ देते हैं, चलिए इन्हें जानते हैं-

सिस्टिक एक्ने पिंपल (Cystic Acne Pimples)

woman touching at her skin pimple
Face Oils for Acne

ये त्वचा के बेहद नीचे बनता है और लाल होता जाता है। इसमें दर्द होता है और इसको फोड़ने का मतलब होता है जिंदगी भर का दाग। इसमें सिस्ट स्किन में बहुत अंदर तक होता है। यह अक्सर हार्मोन की गड़बड़ी और एक्ने बैक्टीरिया की वजह से होता है।

मीलीया (Milia)

आपने अपने चेहरे पर छोटे-छोटे सफ़ेद दाने देखे होंगे, इनको आमतौर पर फोड़ना काफी कठिन होता है। दरअसल इसमें गंदगी और तेल जैसी चीजें होती ही नहीं हैं। यह बहुत छोटे सिस्ट होते हैं। आपके डेड स्किन सेल नष्ट हो जाने के बाद त्वचा में ही रह जाते हैं, तब इस तरह के दाने घर करते हैं।  

स्किन टैग्स(Skin Tags)

photo showiing with circle woman's pimples
Skin Tags

असल में यह स्किन की ग्रोथ ही होती है, जो आमतौर पर गर्दन या अंडरआर्म में ही होती है। इसको आम भषा में मस्सा ही माना जाता है। इनका रंग अलग-अलग होता है, जैसे भूरा, पीच या फिर स्किन का कलर। यह पूरी तरह से स्किन ही होती है इसलिए इनके छोटे होने पर अगर इन्हें निकाला भी जाए तो खून भी आएगा और दर्द भी होगा।

कोल्ड सोर (Cold Sores)

कोल्ड सोर को छूने या छेड़ने का मतलब है कि आप एक और सोर को बढ़ावा दे देंगे। ये आपके छेड़ने भर से और बढ़ता चला जाएगा। आपसे यह दूसरों के भी हो सकता है। इसलिए इसको छूने की सोचिएगा भी नहीं।

सेबोरहाइक केराटोज (Seborrheic Keratoses)

Seborrheic Keratoses
Seborrheic Keratoses

ये भूरे रंग के दाने होते हैं जो आमतौर पर उस जगह पर निकलते हैं, जहां सूरज की रोशनी ज्यादा पड़ती है, जैसे चेहरा, गर्दन। यह अक्सर कपड़ों में फंस भी जाते हैं। यह भी स्किन की ग्रोथ ही होती है। यह पूरी तरह से अनुवांशिक दिक्कत है। इसलिए चाहे आप सनस्क्रीन ही खूब सारी क्यों न लगाएं लेकिन आपको फायदा नहीं मिलेगा। आप इन्हें फोड़ने की सोचिए भी नहीं। दिक्कत आपको ही होगी।