मुंबई की रगड़ा पेटिस कैसे बनाएं
मुंबई की रगड़ा पेटिस बनाने के बारे में सोच रहें और रेसिपी के बारे में हो रही है चिंता, तो परेशान ना हों। नीचे दी गई रगड़ा पेटिस की आसान सी रेसिपी को नोट करें और आप भी इस डिश का आनंद लें।
Ragda Patties Recipe: आजकल सभी लोगों को बाहर का स्ट्रीट फूड खाना बेहद पसंद होता है। उसमें से एक है रगड़ा का पेटिस। ये मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड है। मुंबई आने वाले सभी यात्री इस स्ट्रीट फूड को जरूर खाते है। वैसे तो इस डिश को गुजरातियों और मराठियों की पहली पसंद कहा जाता है। लेकिन अब इस डिश को देशभर में पसंद किया जा रहा है। अब ये मुंबई का फेमस फूड है तो अधिकतर जगहों पर मिलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नही है। आज हम इस मजेदार स्ट्रीट फूड की रेसिपी बताने वाले है, जिसकी मदद से आप इसे घर पर भी आसानी से बना पाएंगी। साथ ही इस डिश को खाकर घर के बच्चों से लेकर बूढ़ों तक उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए जानते है रगड़ा पेटिस की रेसिपी के बारे में।
Also read : कोलकाता के इन स्ट्रीट फूड को आप भी घर पर बनाकर देखें: Kolkata Street Food
रगड़ा पेटिस रेसिपी: Ragda Patties Recipe

सामग्री
- 2 कप उबल हुए आलू
- 1 कप सफेद मटर
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 4- 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 बारीक कटी हुई प्याज
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच चाट मसाला
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- चुटकीभर हींग
- चुटकीभर कसूरी मेथी
- नमक स्वादानुसार
- 1 कप तेल
- आधा कटोरी अनार
- 1 कप सेव
- आधी कटोरी बारीक कटी हुई हरी धिनाय पत्ती
- 1 नींबू का रस
रगड़ा पेटिस बनाने की विधि
- रगड़ा बनाने के लिए सबसे पहले सफेद मटर को अच्छे से धोकर रात भर एक बाउल में भीगोकर रख दें।
- अगली सुबह कूकर में जरूरत अनुसार पानी डालकर इसमें भीगे हुए मटर डाल दें।
- अब इसमें नमक, हल्दी और हींग डालकर 2 सींटी आने तक अच्छे से पका लें।
- 2 सींटी आने के बाद गैस बंद कर दें। जब कूकर की सींटी निकल जाएं, तो मटर को हल्का ठंडा होने दें।
- अब मटर को एक बाउल में निकाल लें। फिर इसमें हल्का नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
- ऊपर से इसमें 4 चम्मच हरी धनिया पत्ती और नींबू का रस निचोड़ लें। तैयार है आपका रगड़ा।
- पेटिस बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को बाउल में डालकर मैश कर लें। फिर इसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट, कसूरी मेथी, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ प्याज, चाट मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब इस मिश्रण से पेटिस बनाना शुरू करें। सबसे पहले हाथों में हल्का तेल लगा लें। फिर तैयार किए गए मिश्रण को हाथ में लेकर पेटिस की शेप दे। ऐसे ही सारे मिश्रण से पेटिस तैयार कर लें।
- इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें एक – एक करके सारी पेटिस को डालकर अच्छे से उलट- पलटकर टिक्की की तरह सेंक लें। सुनेहरा और कुकरा होने के बाद पेटिस को प्लेट में निकाल लें।
- अब एक प्लेट में 2 पेटिस रखें। साइड में तैयार किया हुआ रगड़ा डालें। फिर लाल और हरी चटनी डालें। इसके बाद ऊपर से अनार के दाने और सेव के साथ सर्व करें।
- तैयार है मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड रगड़ा पेटिस।
