Pregnancy Tips
Pregnancy Tips

Pregnancy Tips: मां बनने का अहसास इतना प्यारा और सुखद होता है कि इसकी खुशी में ना सिर्फ प्रेग्नेंट महिला बल्कि उसके परिवार के सभी लोग खुश हो जाते हैं। परिवार में एक नए सदस्य के आगमन की खबर से ही परिवार में हर्षोल्लास फैल जाता है। अपने देश के कई हिस्सों में प्रेग्नेंट महिला के लिए गोद भराई की रस्म का आयोजन किया जाता है। इस रस्म के दौरान आमंत्रित सभी औरतें प्रेग्नेंट महिला और उसके होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देती हैं। 

गोद भराई की रस्म महज रस्म नहीं बल्कि खुशियों को एक सिरे से महसूस करने वाला अवसर है। गोद भराई की रस्म की पार्टी को कुछ स्पेशल आइडिया की मदद से मजेदार बनाया जा सकता है। आज इस लेख में हम गोद भराई की रस्म को मजेदार बनाने की आइडियाज के बारे में जानेंगे। 

क्यों होती है गोद भराई की रस्म

pregnant Pregnancy Tips
Pregnancy Tips:: गोद भराई की रस्म

गोद भराई की रस्म दरअसल बेबी शावर सेरेमनी है, जो प्रेग्नेंट महिला और उसके होने वाले बच्चे के आगमन की खुशी में मनाई जाती है। अमूमन इसे प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में मां और बच्चे के बढ़िया स्वास्थ्य और सुरक्षित डिलीवरी के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। गोद भराई की रस्म सिर्फ उत्तर भारत के कुछ राज्यों में नहीं बल्कि देश के कई अन्य हिस्सों में भी की जाती है। बंगाल में शाद, तमिलनाडु में वलापक्कू, आंध्र प्रदेश में श्रीमंथम, गुजरात में श्रीमंत, केरल में श्रीमानधम और महाराष्ट्र में दोहालेजेवन नाम से गोद भराई की रस्म की जाती है।  

कैसे बनाएं गोद भराई की रस्म को मजेदार

Pregnancy Tips
Pregnancy Tips: गोद भराई की रस्म

जाहिर सी बात है कि गोद भराई की रस्म गर्भवती महिला और उसके परिवार के लोगों के लिए एक सुखद अहसास है। गोद भराई की रस्म में आमंत्रित सभी महिलाएं होने वाली मां और बच्चे को प्यार और आशीर्वाद देती हैं। इस रस्म को मजेदार बनाने के लिए कुछ आइडियाज इस प्रकार हैं- 

बेबी बंप का साइज 

Pregnancy tips baby bump
Pregnancy Tips: बेबी बंप

आमंत्रित मेहमानों को रिबन दें और उन्हें कहे कि वे होने वाली मां के बेबी बंप के साइज के अनुसार रिबन को काट लें। जब सभी मेहमान रिबन को काट लें, तो बेबी बंप के चारों ओर रिबन रखकर पता लगाएं कि किसके रिबन का साइज बेबी बंप के सब के सबसे ज्यादा करीब है। 

क्रेविंग गेम 

pregnant woman Pregnancy Tips
Pregnancy Tips: क्रेविंग गेम

प्रेगनेंसी में कुछ खास चीजों को खाने की क्रेविंग प्रेग्नेंट महिला को रहती है। किसी को नमकीन और खट्टी चीजें पसंद आने लगती हैं, तो किसी को मीठी चीजें। क्रेविंग की इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए क्रेविंग गेम खेला जा सकता है। गोद भराई की रस्म में आमंत्रित सभी महिलाओं को उन पांच चीजों का अंदाजा लगाने के लिए कहा जा सकता है, जिसकी क्रेविंग प्रेग्नेंट महिला को सबसे ज्यादा होती हो। जो महिला सबसे ज्यादा सही जवाब देगी, वह विजेता कह लाएगी। 

डिलीवरी डेट 

calendar Pregnancy Tips
Pregnancy Tips: डिलीवरी डेट

सभी महिलाओं को बता दें कि डॉक्टर ने कौन सी डिलीवरी डेट बताई है। इसके बाद एक कैलेंडर लें और सबसे पूछें कि उस डिलीवरी डेट के आसपास किस डेट को बच्चे के आने की उम्मीद हो सकती है। इसकए साथ ही, होने वाली मां से भी पूछें कि उसे क्या लगता है कि उसका बच्चा किस डेट पर उसकी गोद में होगा। जिस महिला की डेट प्रेग्नेंट महिला की डेट से मैच करेगी, वह विनर बन जाएगी। 

ड्रेस चैलेंज

dress selection Pregnancy Tips
Pregnancy Tips: ड्रेस चैलेंज

इस गेम को खेलने के लिए  एक गुड़िया और उसके कपड़ों की जरूरत पड़ेगी। अब हर मेहमान को एक- एक बार करके गुड़िया और उसके कपड़े दें। उन्हें बोले कि वह एक सीमित समय में गुड़िया को कपड़े पहनाएं। आप चाहें तो इस गेम में टाइमर की मदद भी ले सकती हैं। जो महिला सबसे जल्दी गुड़िया को कपड़े पहनाएगी, वह जीत जाएगी। 

गेसिंग गेम

baby-features Pregnancy Tips
Pregnancy Tips: बच्चे के फीचर्स

आने वाले बच्चे के फीचर्स किसकी तरह होंगे, इसे लेकर भी एक गेम बनाया जा सकता है। हर मेहमान को एक कागज दें और उन्हें लिखने के लिए बोलें कि होने वाले बच्चे की फीचर्स जैसे नाक, कान, आंख, होंठ, चेहरा, रंग अपनी मां या पापा की तरह होगा। अब होने वाली मां को भी इससे संबंधित उत्तर एक कागज पर लिखने होंगे। जिसके जवाब होने वाली मां के जवाब से सबसे ज्यादा मिलेंगे, वहीं इस गेम की विजेता साबित होगी। 

स्नीक एण्ड पिक 

bag Pregnancy Tips
Pregnancy Tips: स्नीक एण्ड पिक

एक बड़े बैग में बच्चे से संबंधित कुछ चीजें डाल लें। अब मेहमानों की आंख पर पट्टी बांधकर उन्हें उस बड़े बैग के अंदर हाथ डालने को कहें। सामान को स्पर्श करते हुए उन्हें उस सामान का नाम बताना है। जो महिला जितने ज्यादा सही जवाब दे पाएगी, वह इस गेम की विजेता बन जाएगी। 

Leave a comment