लाॅकडाउन के दौरान जहां एक ओर सभी लोगों को घरों में ही रहना पड़ा वहीं कई लोगों को इन दौरान अपने वजन के बढ़ने की समस्या से भी झूंझना पड़ा है। अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर लोगों को और भी कई बीमारियों तक का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब घबराइए मत आपकी इस समस्या का समाधान भी हम लेकर आए है।

अपने वजन को कम समय में जल्द से जल्द घटाने के लिए कई ऐसे टिप्स है जिन्हें आप फाॅलों कर सकती है। हाल ही में बाॅलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपना दो किलो तक का वजन कम किया है। कम समय में इतना वजन कम होने के बाद समीरा ने अपने इस रुटिन के बारे में अपने दर्शकों को भी बताया। जिससे लोग काफी प्रेरित हो रहे हैं।

समीरा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया उन्होंने एक महीने में कैसे 2 किलो वजन कम कर दिया है। समीरा ने बताया कि उन्होंने फिटनेस फ्राइडे की शुरुआत की है। जिससे उन्हें अपना वजन कम करने में काफी आसानी हो रही है। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

इसके अलावा समीरा ने वजन कम करने के लिए अपनी डाइट के बारे में भी बताया है। उन्होंने लिखा है कि वे एक बड़ी इमोशनल ईटर है और वजन कम करने के लिए कुछ समय के लिए हेल्दी खाने पर फोकस करना जरूरी है।

इसके आगे समीरा ने लिखा है कि फिटनेस फ्राइडे ने उन्हें अपने वजन का हिसाब रखने के लिए प्रेरित किया और प्रेरित किया। आंतरायिक उपवास उनके लिए वास्तव में कितना अच्छा काम कर रहा है, जिसमें वह 16 घंटे उपवास करते हैं और केवल 8 घंटे के दौरान खाना खाती है। समीरा ने बताया, वजन कम करने के लिए हम सभी का अपना तरीका है।

इसके अलावा समीरा ने वजन कम करने के लिए योग के महत्व को भी बताया है। समीरा ने बताया कि वह रोजाना नियम से योग करती है। योग उनके शरीर को ताजगी से भर देता है। वहीं योग से उनके दिमाग को भी हमेशा तरोताजा रखता है।

इसके अलावा समीरा बताती है कि फिटनेस बनाए रखने और वजन कम करने के लिए सबसे जरुरी चीज है आपका गोल। अपना वजन कम करने के लिए आप सबसे पहले तो अपना गोल सेट करें, और उसी पर आगे बढ़ते हए कड़ी मेहनत करें। आपकी मेहनत जरुर काम आएगी, और आप भी कम समय पर अपना वजन कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े। 

Celebrtiy Fashion – इन बॉलीवुड दीवास ने बदले फैशन के फंडे, हर कोई करता है तारीफ

सेलिब्रिटी फिटनेस संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com