Bridal Chura: पहले सिर्फ पंजाबी दुलहनें ही अपनी शादी में चूड़ा पहनती थीं लेकिन अब बाकी जगहों की दुलहनें भी चूड़ा पहनने लगी हैं। बल्कि अब तो चूड़ा पहनना एक फैशन सा बन गया है। आइए नजर डालते हैं कुछ लेटेस्ट ट्रेंड चूड़ा डिजाइन पर।
Also read : ब्राइडल चूड़े का बदलता अंदाज : ट्राई करें कुछ डिफरेंट
गोल्डन चूड़ा

गोल्डन कलर का चूड़ा किसी भी रंग की पोशाक के साथ मेल खाता है। यह फैशनेबल चूड़ा का एक रूप है।
चूड़ा विद पोलकी कंगन

पोलकी कंगन के साथ रेड चूड़ा का यह कॉम्बिनेशन बहुत खूबसूरत दिख रहा है। फैशनेबल अंदाज में चूड़ा पहनने के लिए यह बेस्ट है।
ट्रेडिशनल चूड़ा विद पर्ल कंगन

लाल चूड़ा पारंपरिक लुक के हिसाब से सही है और जब इसके साथ मोतियों वाला कंगन पहन लिया जाए तो इसकी खूबसूरती कई गुना अधिक बढ़ जाती है।
राजस्थानी चूड़ा

प्लेन लाल चूड़ा के साथ मीनाकारी किये हुए कंगन का यह सेट दिल मोह रहा है। लहंगे के साथ तो इसका लुक शानदार आएगा।
पोलकी चूड़ा

चूड़ा का एक और रूप यह पोलकी चूड़ा सेट पोलकी जूलरी के साथ पहनने के लिए सही है। इसे आप लहंगा और साड़ी दोनों के साथ पहन सकती हैं।
गुलाबी चूड़ा

गुलाबी रंग का चूड़ा सबसे अलग और बेहद हसीन दिखता है। इसे जब चौड़े कंगन के साथ मैच किया जाता है तो इसका लुक उभर जाता है।
स्टोन स्टडेड चूड़ा

चूड़ा को अगर अलग लुक दिया जाए तो यह स्टोन स्टडेड चूड़ा सबसे खास है। इसके बीच में सोने के कंगन पहनकर इसके लुक को और सुन्दर बनाया जा सकता है।
