पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
केरोफ़्लेट टैबलेट का उपयोग दर्द और सूजन के लिए निर्धारित किया गया है।
Pankreoflat Tablet: पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट का उपयोग दर्द और सूजन के लिए निर्धारित किया गया है। इस दवाई का उपयोग पेट दर्द, अपच, रूखी त्वचा, अस्थायी रूप से फटी हुई त्वचा से राहत देना, त्वचा की जलन, जैसी बिमारी के लिए भी किया जाता हैं। ये दवा काफी कम समय में काम करना शुरू कर देती है। इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते है। हालांकि, इसके कारण कुछ लोगों को उल्टी, पेट दर्द, मिचली आना और अपच की समस्या हो सकती है। पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट का उपयोग कैसे करना है और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं, चलिए इसके बारे में जानते हैं।
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट की रासायनिक संरचना – Pankreoflat Composition in Hindi
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट पैनक्रिएटिन और डाइमेथीकोन जैसी दो दवाओं का मिश्रण है। पैनक्रिएटिन एक डाइजेस्टिव एन्जाइम है, जो खाने को पचाने में मदद करता है। जबकि डाइमेथीकोन एक एंटीफोमिंग दवा है, जो गैस बबल को अलग करता है और हमारे शरीर से गैस को आसानी से पास होने देता है। इस दवा का निर्माण और वितरण केयर फॉर्मुलेशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। इसे 30°c से कम तापमान पर स्टोर किया जाता है।
Also Read : सिप्काल टैबलेट रासायनिक संरचना | लिब्रियम टैबलेट रासायनिक संरचना
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट के उपयोग- Pankreoflat Tablet uses in Hindi

पेंकेरोफ़्लेट में पैंक्रियेटिन और डायमेथीकॉन सक्रिय तत्व के रूप में होता है। इस मेडिसिन का उपयोग हमारे पेट में बन रही अतिरिक्त गैस, अपच, ब्लॉटिंग और एसिडिटी जैसी समस्या के लिए किया जाता है। इसके अलावा ये दवाई भोजन को पचाने में भी मदद करती है। डॉक्टर्स द्वारा यह मेडिसिन कॉन्स्टीपेशन की परेशानी और पाचन को आसान बनाने के लिए दी जाती है। इस दवा में पाचक एंजाइम्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में भोजन को पचाने में मदद करते हैं। इस दवा की खासियत यह है कि यह मेडिसिन हमारे शरीर में एक्सट्रा डायजेस्टिव एंजाइम जैसे प्रोटीएज, लाइपेस और एमाइलेज को बनाती है, जिससे बॉडी में मौजूद फैट के ब्रेकडाउन की प्रक्रिया तेजी से होती है, जिससे पाचन में सहायता मिलती हैं।
Also Read: सायरा डी कैप्सूल के उपयोग | सिटाल सिरप के उपयोग
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट के फायदे- Pankreoflat Tablet Benefits in Hindi
शरीर के अंगो में दर्द और अपच जैसी समस्याओं के लिए डॉक्टर्स द्वारा इस दवाई को काफी रिकमेंड किया जाता है। क्योंकि, इसके साइड इफेक्ट्स काफी कम देखे गए हैं। हालांकि, इस दवाई का सेवन डॉक्टर्स के सलाह के बाद ही करना चाहिए।
अपच
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट हमारे पेट में बन रही अत्यधिक एसिडिटी से राहत दिलाता है। इसके अलावा अगर हमें सीने में जलन की परेशानी है, तो ये उसे भी दूर करता है। ये टैबलेट पेट में भोजन की गतिविधि में सुधार करता है और पेट फूलना रोकने में मदद करता है। आप इस दवाई का सेवन डॉक्टर्स के सलाह के बाद ही करना चाहिए। क्योंकि, इसके अत्याधिक सेवन से साइड इफेक्ट्स की समस्या भी परेशान कर सकती हैं।
सूजन
अगर हमारे शरीर के कुछ अंगों में निर्धारित समय तक सूजन रहती है, तो डॉक्टर द्वारा इस दवाई को लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन, अत्यधिक इस दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं। इस दवाई को लेने के अलावा अपने खाने में संतुलन बनाकर रखें। बिस्तर पर जाने से 3 से 4 घंटे पहले तक कुछ भी ना खाएं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हर दवा हर किसी के लिए नहीं होती है। अगर आपको लीवर, किडनी, हार्ट या अन्य कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां है, तो अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं। ताकि वो आपके कंडिशन के अनुसार ही दवाई दें। गर्भवती महिलाओं को भी कोई भी दवा लेने से पूर्व चिकित्सीय परामर्श अवश्य लेना चाहिए।
Also Read : प्रेगालिन कैप्सूल के फायदे | मिसोप्रोस्ट 200 टैबलेट के फायदे
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट के साइड इफेक्ट एवं नुकसान- Pankreoflat Tablet Side Effects in Hindi

अगर आप लगातार इस दवाई को रहे हैं और आपको फिर भी गैस की समस्या परेशान कर रही हैं, तो आपकों एक बार डॉक्टर्स से परामर्श करना चाहिए। इसके अधिक साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं और अगर होते भी हैं, तो वह कुछ दिन बाद अपने आप सही हो जाते हैं। फिर भी अगर आपको लीवर और किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या पहले से परेशान कर रही है, तो डॉक्टर को जरूर बताएं। क्योंकि, वो हमारे मेडिकल कंडीशन की हिस्ट्री के बारे में जानने के बाद ही यह दवाई लेने की सलाह दे सकते हैं।
- उल्टी
- मिचली आना
- नियमित रूप से चक्कर आना
- पेट में दर्द
- कब्ज
- पेट फूलना
- सिर दर्द
- थकान
- शरीर में चकत्ते होना
हालांकि, इनमें से अधिकांश लक्षण अस्थाई होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं। अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें। कॉन्स्टीपेशन की समस्या को दूर करने के लिए, आपको अपने खाने में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Pankreoflat Tablet in Hindi

अगर आपको किसी अन्य दवाईयों से एलर्जी है, तो इस ड्रग को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसमें कुछ इनएक्टिव इंग्रेडिएंट्स हो सकते हैं, जो एलर्जिक रिएक्शन या अन्य गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। खाने के बाद आप इस टैबलेट को बिना तोड़े सीधे मुंह के जरिए लिया करें। आमतौर पर खाने के चार से छह घंटे में एक गोली लेने होती है। हमें प्रतिदिन दो से अधिक टैबलेट नहीं लेना चाहिए। इसे खाली पेट या अल्कोहल के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे साइड इफेक्ट हो सकते है। इसे लेने का एक निर्धारित समय बना लें, तभी आपको इसका सही से लाभ मिलेगा। अगर किसी दिन आप इसकी खुराक लेना भूल गए हों, तो डॉक्टर के सलाह के बाद तुरंत दवाई लें।
पेंकेरोफ़्लेट को कैसे स्टोर करूं? How to store pankeroflet Tablet?
डॉक्टर्स द्वारा सलाह दी जाती है कि इस दवा को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर ही स्टोर करना चाहिए। हमें इस दवा को कभी भी ठंडी जगह पर रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। बिना डॉक्टर के निर्देश के दवा को कभी भी टॉयलेट में फ्लश न करें।
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट से जुड़ी सावधानी – Pankreoflat Tablet Precaution in Hindi

आप पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट का इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। इस दवाई का उपयोग करने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
- गर्भावस्था के दौरान इस दवा का उपयोग ना करें। अपने चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही इस दवाई को ले सकती हैं।
- स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी इस दवा का उपयोग न करें। क्योंकि, इससे शिशु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
- पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट का इंटरेक्शन शराब के साथ सुरक्षित नहीं है। कभी भी शराब के साथ इस दवा का सेवन न करें।
- डॉक्टर्स द्वारा श्वसन संबंधी समस्याओं वाले मरीजों को ये दवाई लेने की सलाह नहीं दी जाती है।
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट की कीमत – Pankreoflat Tablet Price

पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट की बाजार में कीमत लगभग 170 रुपए है। हालांकि, प्रत्येक जगह और उपलब्धता के आधार पर इसकी कीमत प्रत्येक शहर और राज्य में बदलती रहती है। इसके अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसकी कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है। आप इस दवाई को ऑनलाइन या मेडिकल स्टोर से भी आसानी से खरीद सकते हैं।
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट की विकल्प – Pankreoflat Tablet Substitute in Hindi
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट के समान कॉम्बिनेशन वाली अन्य दवाएं इस प्रकार हैं। यह सभी पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट की तरह ही काम करती हैं, लेकिन इन्हें लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- बैरोज़ाइम टैबलेट (Barozyme Tablet)
- डेबुल टैबलेट (Debul Tablet )
- एन्कार्मिन टैबलेट (Encarmin Tablet )
- डियोज़ाइम टैबलेट (Diozyme Tablet)
- डायपेप्सिन पी 170 एमजी/80 एमजी टैबलेट (Diapepsin P 170 Mg/80 Mg Tablet)
- हियाक्ट पी टैबलेट (Hiact P Tablet)
FAQ | क्या आप जानते हैं
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट के साइड इफेक्ट्स क्या होते हैं?
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट किसे नहीं लेना चाहिए?
क्या पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट किडनी के लिए सुरक्षित है?
क्या हम दस्त में पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट गोली का उपयोग कर सकते हैं?
क्या हम बच्चे को पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट दे सकते हैं?
पेंकेरोफ़्लेट टैबलेट गर्भावस्था में सुरक्षित है?
पेंकेरोफ़्लेट का सेवन कब करना चाहिए?
