ट्रेडिशनल लुक को संवारने के लिए करें चूड़ी के इन डिजाइनर सेट का इस्तेमाल: Designer Bangles
Designer Bangles

ट्रेडिशनल लुक को संवारने के लिए करें चूड़ी के इन डिजाइनर सेट का इस्तेमाल : Designer bangles

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रेडिशनल लुक की डिजाइनर सेट चूड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप किसी भी वेडिंग सीजन या त्योहार पर कर सकते हैं।

Designer Bangles: चूड़ी पहनने का शौक लगभग हर महिला को होता है। खास तौर पर त्योहार आते है या फिर वेडिंग सीजन आता है तो वह अपने श्रृंगार को पूरा करने के लिए चूड़ियों का इस्तेमाल करती है। इसी के साथ अगर देखा जाए तो ट्रेडीशनल आउटफिट जब भी पहना जाता है तब चूड़ी का इस्तेमाल जरूर होता है। ऐसे में बाजार में तरह-तरह के डिजाइनर और फैशनेबल चूड़ियां देखने को भी मिल जाती है।

जिस तरह से आउटफिट के फैशन लगातार बदलते रहते हैं इस तरह बैंगल्स भी मार्केट में नए-नए देखने को मिलते रहते हैं। ऐसे में आपको बहुत सारी वैरायटी देखने को मिल जाती है। आप अपने आउटफिट की मैचिंग के हिसाब से चूड़ियां खरीद सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ट्रेडिशनल लुक के डिजाइनर सेट चूड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप किसी भी वेडिंग सीजन या त्योहार पर कर सकते हैं।

Also read : छोटे कद की लड़कियां जींस पर ट्राई करें ये कुर्ती डिज़ाइन

जारी के वर्क वाला चूड़ी सेट

Designer Bangles
zari stone work bangles set

जरी के वर्क वाली चूड़ियां बाजार में पहले भी मिलती थी और आज भी मिल जाती है। इनमें एक वैरायटी नहीं बल्कि काफी सारी वैरायटी देखने को मिलती है। इस तरह की चूड़ियों के साथ अब बाजार में आपको कड़े भी देखने को मिल जाएंगे। आप इसमें गोटा पत्ती वर्क, कुंदन और मिरर वर्क भी खरीद सकते हैं। जरी वर्क बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आता है और इनमें सजी चूड़ियों को आप किसी भी सिंपल साड़ी लहंगे गाउन या फिर सलवार कमीज के साथ भी पहन सकते हैं। जरी वर्क की चूड़ियां खरीदते समय यह जरूर ध्यान रखें कि यह कपड़ों में न फसे क्योंकि अगर यह उसमें फंस जाता है तो आपका आउटफिट खराब हो जाता है और चूड़ियां भी खराब हो जाती है। ऐसे में इनका इस्तेमाल दोबारा नहीं किया जा सकता।

इसका इस्तेमाल किसी भी आउटफिट के साथ किया जा सकता है। साथ ही आप जरी वर्क वाली चूड़ियों के साथ मोती कुंदन और जरकन वाले कपड़े भी पहन सकते हैं। यह आपको ₹100 दर्जन से लेकर ₹500 सेट के हिसाब से मिल जाती हैं।

मिरर वर्क चूड़ी सेट

mirror work bangles set
mirror work bangles set

इस समय मिरर वर्क बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है चाहे वह कपड़ों में हो या फिर चूड़ी में आपको इसमें बहुत सारी वैरायटी देखने को मिल जाती है। इसमें आप हैवी और लाइट वर्क दोनों ही तरह के डिजाइन खरीद सकते हैं। मिरर वर्क बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें आप अलग-अलग ज्वेलरी भी देख सकते हैं। इसमें आपको मेटल वुड और लाख के कड़े मिरर वर्क में देखने को मिल जाएंगे।

मिरर वर्क वाले चूड़ी सेट को आप इसी तरह के वर्क वाले आउटफिट के साथ या फिर सिंपल लुक वाली साड़ी या फिर सलवार सूट के साथ भी पहन सकते हैं। यह केवल ₹150 से लेकर ₹1000 तक मिल जाते हैं। इसमें बहुत सारे डिजाइन भी मिल जाते हैं और अलग-अलग तरीके के लुक भी देखने को मिलते हैं।

मोती वर्क चूड़ी सेट

moti work bangles set
moti work bangles set

मोती वर्क हमेशा ही फैशन में रहता है और आज के समय में भी ट्रेंड में चल रहा है। ज्वेलरी में भी मोती वर्क बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इसी के साथ आउटफिट में और बैंगल्स में भी इसकी अनेक वैरायटी देखने को मिल जाती है। इसमें आपको कलरफुल व्हाइट और ऑफ व्हाइट पर्ल में बैंगल्स देखने को मिल जाती है। इसमें मोती वर्क मेटल और वुड के साथ प्लास्टिक के बैंगल्स भी मिल जाते हैं। अब तो मोती की एंब्रॉयडरी वाले बैंगल्स भी मार्केट में अलग-अलग तरह के मिल रहे हैं। इसे आप कांच की चूड़ियों के साथ मिलकर पहन सकते हैं।

मेटल और कांच की चूड़ियों के साथ आप मोती वर्क वाले कड़े भी पहन सकते हैं। इसे आप सिंपल और हैवी दोनों ही तरह के आउटफिट के साथ पहन सकते हैं। इसकी कीमत 250 रुपए से लेकर ₹500 तक होती है।

इस तरह के चूड़ी सेट पहनने में और देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। अक्सर ही आप इन्हें त्यौहार या फिर वेडिंग सीजन के दौरान पहन सकते हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...