लटकन के ये नए डिजाइन सुंदर लगेंगे लहंगे के साथ: Latkan Design
Latkan Design

इस तरीके की लटकन के नए डिजाइन सुंदर लगेंगे लहंगे के साथ : latkan design

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ लहंगे को आकर्षक लुक देने के लिए लटकन के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Latkan Design: अक्सर शादी और फंक्शन में सभी लोग लहंगा पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को भी फॉलो करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसके लिए वह अपने लुक को खूबसूरत बनाते हैं और ट्रेंड को फॉलो करके खुद को स्टाइलिश लुक भी देते हैं।

वैसे तो लहंगे को बहुत सारे तरीके से स्टाइल किया जाता है। मार्केट में लहंगे को सजाने के लिए बहुत सारी चीज भी आसानी से मिल जाती है। इसी के साथ अगर आप अपने लहंगे के लुक में चार-चाँद लगाना चाहते हैं तो इसके लिए लहंगे में लगी डोरियों के लिए लटकन के डिजाइन भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। जब हम लटकन के डिज़ाइन का चुनाव करते हैं तब लहंगे के पैटर्न वर्क को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। उसी के अनुसार लटकन भी खरीदनी चाहिए। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ लहंगे को आकर्षक लुक देने के लिए लटकन के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Also read : वेडिंग सीज़न में पर्पल कलर के इन लहंगों को करें रीक्रिएट

नेट वाली लटकन डिजाइन

Latkan Design
net latkan design

आज के समय में मार्केट में नेट लटकन बहुत ही ज्यादा नजर आ रही है। इसका काफी ज्यादा ट्रेंड भी है। अगर आप इसे पेस्टल कलर के लहंगे के साथ बनवा रहे हैं तो यह बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लुक देता है। अगर आप चाहे तो इसे कस्टमाइज करवा कर पर्ल डिजाइन के मोती भी लगवा सकते हैं। यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। इस तरीके की लटकन ₹70 से लेकर ₹250 तक आसानी से मिल जाती है। आप इसे ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं।

मिरर वर्क वाली लटकन

mirror work latkan design
mirror work latkan design

मिरर वर्क जो हमेशा ही एवरग्रीन रहता है और इसका ट्रेंड कभी भी खत्म नहीं होता है। आज के समय में भी इसका काफी चलन है। इस तरीके की हैवी लटकन लगभग ₹100 से लेकर 350 तक आसानी से मिल जाती है। आप इसे ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं। कमर पर बंधी डोरी के लिए आप लेयर वाले डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं और ब्लाउज के लिए थोड़े कम वजन के डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं। इसे आप आसानी से लंबे समय के लिए लहंगे के साथ कैरी कर सकते हैं।

थ्रेड टेसल वाली लटकन

thread tassel latkan design
thread tassel latkan design

अगर आप हल्के वजन वाली लटकन देख रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। वैसे भी आज के समय में थ्रेड वर्क और थ्रेड वाली लटकन बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है। आपको इसमें बड़े और छोटे पैटर्न दोनों ही तरीके के मिल जाते हैं। इसे आप ब्लाउज की स्लीव्स पर भी लगवा सकते हैं ब्लाउज की बैक साइड पर भी लगाई जा सकती है और लहंगे की डोरी में भी लगवा सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹40 होती है। डिजाइन के हिसाब से इसके दाम बढ़ते जाते हैं। आप सिल्क लहंगे के साथ भी इस तरीके की लटकन स्टाइल कर सकते हैं।

कस्टमाइज लटकन

customize latkan design
customize latkan design

आज के समय में कस्टमाइज लटकन बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है। इस तरीके की लटकन पर अगर आप कुछ लिखवाना चाहते हैं या फिर कोई तस्वीर लगवाना चाहते हैं तो वह फैब्रिक की मदद से हो जाता है। आप इस तरीके की कस्टमाइज लटकन बनवा सकते हैं। इसका वजन बाकी लटकन से हल्का होता है। इसमें आप अपने हिसाब से लेयर कम और ज्यादा भी करवा सकते हैं।

अगर आप लहंगे के साथ लटकन लगवाना चाहते हैं और आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। इनका इस्तेमाल करके आप अपने लहंगे में चार चांद लगा सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...