ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए इन लटकन के डिजाइन का करें इस्तेमाल : latkan designs
आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही लटकन के डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपने ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट कर सकते हैं और स्टाइलिश बना सकते हैं।
Latkan Designs: किसी भी लुक को खास बनाने के लिए लेटेस्ट फैशन को ध्यान में रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। वहीं अगर ट्रेडिशनल की बात की जाए तो इसमें कई जगह पर डोरी का इस्तेमाल किया जाता है और डोरी को स्टाइलिश लुक देने के लिए तरह-तरह की लटकन का भी इस्तेमाल किया जाता है। मार्केट में बहुत सारे तरीके के लटकन आसानी से मिल जाते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही लटकन के डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपने ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट कर सकते हैं और स्टाइलिश बना सकते हैं।
Also read : देसी लुक में तड़का लगाने के लिए पहनें ये ब्लाउज,लगेंगी खूबसूरत
Latkan Designs:पर्ल डिजाइन की लटकन का करें इस्तेमाल

आज के समय में पर्ल डिजाइन बहुत ही ज्यादा चलन में है। अगर आप हैवी डिजाइन की वर्क वाली लटकन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन होता है। इस तरह से मोती से भरी हुई डोरिया बना सकते हैं या फिर आप बाजार से खरीद भी सकते हैं। लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए पॉम पॉम लटकन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप पेस्टल कलर के आउटफिट के साथ ट्राई करें।
नेट लटकन का करें इस्तेमाल

अगर आपको तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना बहुत ही ज्यादा पसंद है तो आप इस तरीके की लटकन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नेट की फैब्रिक को काटकर लटकन बनाई जा सकती है। आप इसे खुद भी बना सकते हैं। इस तरीके की लटकन को प्लेन ब्लाउज से लेकर हैवी से हैवी लहंगे के साथ लगाई जा सकती है। इसका वजन सभी लटकन से कम होता है। यह लटकन देखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश लगती है।
बॉल डिजाइन की लटकन का करें इस्तेमाल

इस तरीके की लटकन मार्केट में काफी देखने को मिल जाती है। यह काफी फैंसी लुक भी देती है। इस तरीके की लटकन आपको लगभग 150 रुपए से लेकर 350 रुपये तक आसानी से मिल जाती हैं। इस तरीके की लटकन को स्कर्ट के साइड में लगी हुई डोरी पर भी लगा सकते हैं। लहंगे के साथ भी लगा सकते हैं और ब्लाउज के साथ भी लगाई जा सकती है। इसमें अधिकतर गोल्डन और सिल्वर वर्क देखने को ज्यादा मिलता है।
बेल डिजाइन वाली लटकन का करें इस्तेमाल

अगर आप दिखने में हैवी और वजन में हल्की डिजाइन वाली लटकन देख रहे हैं तो इस तरीके की लटकन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत ही परफेक्ट लुक देता है। इस तरह की लटकन आपके आउटफिट को काफी आकर्षक भी बनाती है। इसमें आप मल्टी लेयर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिकतर इस तरह का डिजाइन ब्लाउज के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आप मोती भी लगा सकते हैं। यह दिखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश भी होती है और उतनी ज्यादा क्लासी नजर आती है।
अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश लुक बनाना चाहते हैं तो इस तरीके की लटकन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लटकन आपके आउटफिट को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है। इस तरीके की लटकन ज्यादा महंगी नहीं होती है। इन्हें आप 150 रुपए से लेकर ₹500 तक आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आप चाहे तो इनमें से कुछ लटकन अपने घर पर भी बना सकते हैं।
