देसी लुक में तड़का लगाने के लिए पहनें ये ब्लाउज,लगेंगी खूबसूरत: Blouse Style
Blouse Style

Blouse Style: आजकल साड़ी पहनना हर महिला को पसंद होता है। साड़ी ना सिर्फ आपको इंडियन लुक देती है बल्कि आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा देती है। अगर आप अपनी साड़ी स्टाइल को और भी खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो कुछ ब्लाउज के डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ डिजाइंस बताते हैं।

यह भी देखे-शादी में परफेक्ट लुक पाने के लिए चुनें पेस्टल लहंगा, दिखेंगी बेहद खूबसूरत: Pastel Lehenga

फ्रंट नेक

Blouse Style
Front Neck Blouse Style

अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो इस तरह से हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन करवा सकती है। इस तरह की डिजाइन बनाते समय अपनी साड़ी की डिजाइन को जरूर ध्यान में रखें।

बैक नेक 

Back Neck
Back Neck Design

अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो इस तरह का बैकलेस ब्लाउज पहन सकती हैं। इस डिजाइन को प्लेन से लेकर हैवी साड़ी तक ट्राय किया जा सकता है। इस तरह के ब्लाउज आप अपने हिसाब से भी कस्टमाइज करवा सकती हैं।

स्लीवलेस ब्लाउज

Sleeveless Blouse
Sleeveless Blouse Design

स्लीवलेस ब्लाउज को अगर आप स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो इस तरह के मोतियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह की पर्ल चैन बहुत खूबसूरत लगती हैं। साड़ी के रंगों के हिसाब से भी पर्ल का चुनाव किया जा सकता है।

डीप यू नेक विद लटकन

Deep Back Design
Deep U Back Design

इन दिनों बैक डीप यू नेक डिजाइन लटकन के साथ बहुत ट्रेंड में चल रही है। जब भी आप लटकन डिजाइन ब्लाउज बनवाना चाहती हो तो अपने ब्लाउज पर दिए गए वर्क का जरूर ध्यान रखें।

फुल स्लीव्स यू नेक ब्लाउज

Full Sleeves Blouse Style
Full Sleeves Blouse

कुछ महिलाओं को फुल स्लीव्स ब्लाउज पसंद होते हैं और ये देखने में खूबसूरत भी लगते हैं। इनसे लुक भी एलिगेंट मिलता हैं। अगर आप सिंपल साड़ी पहनना चाहती हैं तो ब्लाउज की ये डिजाइन अच्छी रहेगी।