पैसों की बचत करना है, तो ये ट्रिक्स आएंगी काम: Money Saving Tricks  
Money Saving Tricks  

Saving tricks: बचत करना है तो ये ट्रिक्स आयेंगी काम

कुछ लोग कम आमदनी में भी अच्छी ख़ासी बचत कर लेते हैं और कुछ लोग अच्छी ख़ासी कमाई के बाद भी ज्यादा कुछ बचा नहीं पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप छोटी-छोटी ट्रिक्स अपनाकर अच्छी ख़ासी बचत कर सकते हैं।

Money Saving Tricks: पैसा कमाने के साथ ही उसकी बचत करना भी ज़रूरी है। हालाँकि, महंगाई के चलते अधिकांश लोगों को लगता है कि महीने के अंत में कुछ भी बचत नहीं कर पाये। लेकिन, बचत करना आदत की बात है। कुछ लोग कम आमदनी में भी अच्छी ख़ासी बचत कर लेते हैं और कुछ लोग अच्छी ख़ासी कमाई के बाद भी ज्यादा कुछ बचा नहीं पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप छोटी-छोटी ट्रिक्स अपनाकर अच्छी ख़ासी बचत कर सकते हैं। जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में- 

Also read : घरेलू महिलाएं घर बैठे कमाएं

इमरजेंसी फण्ड बनायें  

Money Saving Tricks
Saving

अपनी अलमारी में एक लिफ़ाफ़ा रखें और जब भी आपके पास थोड़े भी पैसे बचें, उनको इस लिफ़ाफ़े में डाल दें और भूल जायें। आप देखेंगे कि धीरे-धीरे इसमें अच्छे ख़ासे पैसे जमा हो गये हैं। इन पैसों को आप इमरजेंसी के समय इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि बिना इमरजेंसी के इन पैसों का इस्तेमाल नहीं करें। 

कार्ड की जगह कैश से करें शॉपिंग 

shopping with cash
shopping with cash

आजकल कार्ड स्वाइप करना काफी आसान हो गया है। इसलिए शॉपिंग के दौरान पता ही नहीं चलता है कि आप कितना खर्च कर रहे हैं। लेकिन, यदि आप अपने साथ ले गये कैश से शॉपिंग करते हैं तो आपको एहसास होता है कि आपने कितना खर्च किया है। इसलिए कोशिश करें जो भी सामान लेना हो उसके हिसाब से कैश अपने साथ लेकर जायें। 

सस्ते ऑप्शन ढूँढ़ें  

options
options

आजकल किसी भी सामान के बहुत से ऑप्शन उपलब्ध हैं। बस आपको अछा और सस्ता ऑप्शन ढूँढना आना चाहिए। जैसे हमेशा मॉल या बड़ी दुकान शॉपिंग की जगह लोकल मार्केट या होलसेल मार्केट को एक्स्प्लोर करने की कोशिश करें। यहाँ आपको कम क़ीमत पर सही सामान मिल सकता है। 

समय पर करें बिलों का भुगतान  

bill payment
bill payment

कई बार हम समय पर बिजली, फ़ोन, क्रेडिट कार्ड आदि के बिल का भुगतान नहीं कर पाते हैं। समय निकाल जाने के बाद इनके ऊपर लेट फ़ीस भी देनी होती है। इस तरह से आपकी आमदनी से फ़ालतू में अतिरिक्त खर्च हो जाता है। इसलिए कोई भी भुगतान हो उसकी ड्यू डेट एक जगह नोट करके रखें और समय से पहले ही हमेशा भुगतान कर दें।  

फ़ालतू के ख़र्चों से बचें  

expense
expense

आसानी से हर चीज़ उपलब्ध होने की वजह से कई बार हम उन चीज़ों को भी ख़रीद लेते हैं जिनकी हमें ज़रूरत ही नहीं होती है। बाद में देखतें हैं ये ऐसे ही बर्बाद होते रहते हैं। ख़ासतौर पर कई लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग का शौक़ रहता है और वो आये दिन कुछ ना कुछ मँगवाते रहते हैं। अगर आपकी भी ऐसी ही आदत है तो इसको बंद कर दें। कुछ ही समय में आप देखेंगे कि आपका कितना पैसा बचेगा। 

तो, आप भी इन छोटी-छोटी ट्रिक्स को अपनाकर महीने के अंत में अच्छी-ख़ासी बचत कर सकती हैं। 

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...